फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   आंगन में चारपाई पर सो रहे सगे भाई की धारदार हथियार से की हत्या

आंगन में चारपाई पर सो रहे सगे भाई की धारदार हथियार से की हत्या

Mon, 05 Mar 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
आंगन में चारपाई पर सो रहे सगे भाई की धारदार हथियार से की हत्या
आंगन में चारपाई पर सो रहे सगे भाई की धारदार हथियार से की हत्या
विज्ञापन

भिवानी। फाग के दिन मामूली कहासुनी होने पर गांव लोहानी में अपने घर पर आंगन में सोये एक व्यक्ति पर उसके ही सगे भाई और उसके बेटों ने धारदार हथियार से हमलाकर लहुलुहान कर दिया। घायल को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही जुई पुलिस चौकी इंचार्ज रवींद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की छानबीन की। चारपाई खून से सनी हुई मिली। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
गांव लोहानी निवासी नीलम ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया उसके पति 35 वर्षीय अशोक कुमार के साथ फाग के दिन जेठ प्रेमकुमार के साथ कहासुनी हो गई थी। यह मामला फाग के दिन पूरी तरह से शांत हो गया। शनिवार शाम को उसके पति अपने आंगन में चारपाई डालकर सोए थे। इसी दौरान अशोक के बड़े भाई प्रेम कुमार, उसके दो बेटे व पत्नी हाथों में लाठी-डंडे व फरसे लेकर घर में घुस आए। इन लोगों ने चारपाई पर सो रहे अशोक पर हमला कर उसे लहुलुहान कर दिया। बाद में परिवार के लोगों ने मामले को शांत कर दिया और मामूली चोट होने पर उसे अस्पताल ले जाने से इंकार कर दिया। नीलम ने कहा कि उसका पति दर्द से चीखता रहा, लेकिन उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया। बाद में उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। नीलम ने कहा उक्त लोग अस्पताल में भी उसे साथ तक नहीं लेकर गए।
विज्ञापन


चुपके से करना चाहते थे शव का दाह संस्कार
मृतक के साले गांव ढांगर निवासी बंटू ने बताया कि उसकी बहन के दो बच्चे हैं। प्रेम कुमार और उसके बेटे आए दिन अशोक के साथ झगड़ा करते थे। शनिवार शाम को अशोक की हत्या करने के बाद बिना पुलिस कार्रवाई के ही चोरी-छिपे लाश को गांव में लाकर अंतिम संस्कार करने लगे। लेकिन हत्या का मामला होने की बात कह कर मेरी बहन नीलम ने अंतिम संस्कार नहीं होने दिया। इसकी सूचना नीलम ने उन्हें दी तो वे गांव में आए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पत्नी नीलम के बयान पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके बयान पर मृतक के सगे भाई, उसके दो बच्चों सहित चार व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
- रवींद्र कुमार, इंचार्ज चौकी जुई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed