{"_id":"6a9dd003079ece0238056a24","slug":"youth-killed-three-injured-in-car-bike-collision-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-115315-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
कांठ। तेज रफ्तार ईको कार बाइक को टक्कर मारने के बाद बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। इनमें से बाबू की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वहीं कार चालक भी घायल है।
डिलारी के मुस्तापुर बढेरा के बाबू (47), कलुआ और उसकी बेटी इरम शनिवार को एक ही बाइक से छजलैट की ओर आ रहे थे। तभी मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर छजलैट के गांव लदावली स्थित पेट्रोल-पंप के पास तेज रफ्तार कार इनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार रोड किनारे खड़े बिजली के खंभे से जा टकराई। बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं मुरादाबाद के मझौला थानांतर्गत करूला जयंतीपुर निवासी कार चालक अनीस भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बाबू की मौत हो गई। बाकी तीनों घायलों का उपचार चल रहा है। बाबू की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाने लाई। थानाध्यक्ष छजलैट रमेश सहरावत ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दे दिया गया।