फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered for stalking a woman and committing obscene acts

Mohali News: महिला का पीछा कर अश्लील हरकतें की, मामला दर्ज

Mon, 07 Sep 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Case registered for stalking a woman and committing obscene acts
मोहाली। फेज-1 में एक महिला का स्कूटर सवार युवक ने पीछा किया। महिला का आरोप है कि आरोपी उसके घर तक पहुंच गया और उसने अश्लील हरकतें की। फेज-1 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि यह घटना 3 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे हुई। वह अपने बच्चे को स्कूल से लेकर घर लौट रही थीं, तभी एक स्कूटर सवार उनका पीछा करने लगा। महिला ने स्कूटर का नंबर भी नोट किया है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, जब वह अपने घर की सीढ़ियां चढ़ने लगीं, तो आरोपी उनके पीछे पहुंच गया। आरोप है कि उसने अपना निजी अंग दिखाया और अश्लील हरकतें कीं। महिला के शोर मचाने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और धमकियां देते हुए वहां से भाग गया। करीब ढाई बजे आरोपी दोबारा महिला की गली में पहुंचा। महिला के पति ने जब उसका पीछा किया, तो वह भागने लगा। शिकायत में आरोप है कि आगे जाकर आरोपी ने एक अन्य महिला से चेन झपटने का प्रयास किया। हालांकि, महिला के पति को पीछे आते देख वह वहां से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस जांच और महिला की मांग
महिला ने पुलिस से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है। साथ ही, क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच कर साक्ष्य जुटाने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी की हरकतों से वह और उसका परिवार डरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




धाराओं में केस दर्ज, पहचान का प्रयास जारी

जांच अधिकारी मनप्रीत सिंह ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 74, 75, 78 और 79 के तहत केस दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि स्कूटर नंबर के आधार पर वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed