फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Businessman threatens self-immolation if no action is taken against police personnel.

Maharajganj News: पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होने पर व्यापारी ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Mon, 07 Sep 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Businessman threatens self-immolation if no action is taken against police personnel.
निचलौल। ठूठीबारी व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश रौनियार ने रविवार को सीए निचलौल को चेतावनी पत्र सौंपकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर उत्पीड़न और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने सोमवार की शाम के बाद कठोर कदम उठाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दिनेश रौनियार का आरोप है कि दो सितंबर को ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह के कथित इशारे पर दरोगा अनूप तिवारी और चार सिपाही उनके घर में जबरन घुसे और उनके साथ अभद्रता व गाली-गलौज की। मामले के विरोध में उन्होंने चार सितंबर को ठूठीबारी दुर्गा मंदिर के समीप आमरण अनशन शुरू किया था। सीओ निचलौल की ओर से आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का लिखित आश्वासन मिलने के बाद अनशन स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन

कार्रवाई नहीं होने से नाराज रौनियार ने रविवार को फिर सीओ को चेतावनी पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि सात सितंबर की शाम तक आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विधिक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वह ठूठीबारी कोतवाली के गेट पर आत्मदाह करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed