फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   शादी से इंकार किया तो फर्जी फेसबुक आईडी बना डाले फोटो

शादी से इंकार किया तो फर्जी फेसबुक आईडी बना डाले फोटो

Thu, 09 Aug 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
शादी से इंकार किया तो फर्जी फेसबुक आईडी बना डाले फोटो

विज्ञापन
शादी से इंकार किया तो फर्जी फेसबुक आईडी पर लड़की के डाले फोटो
- पीड़ित ने थाने में शिकायत कर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। बीटीएम चौकी क्षेत्र की एक युवती ने राजस्थान के एक युवक पर शादी के लिए ब्लैक मेल करने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपी ने उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बना उसके फोटो अपलोड कर उसे बदनाम किया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वर्ष 2014 में राजस्थान में अपने मामा के घर शादी समारोह में गई थी। वहां एक युवक आया हुआ था। जिसने उसकी फोटो खींच ली और ब्लैकमेल करने लगा। साथ ही धमकी देने लगा कि उससे फोन पर बात नहीं करेगी, मिलने नहीं आएगी तो फोटो फेसबुक पर डाल दूंगा। तेरे पापा और भाई को मार दूंगा। वह शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा और कहने लगा कि मुझसे शादी नहीं करोगी तो बर्बाद कर दूंगा। युवती ने बताया कि उसकी सगाई हो गई। जब उक्त युवक को यह पता लगा तो उसने सगाई तुड़वाने के लिए प्रयास किए और अब उसके नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसमें उसके फोटो अपलोड कर दिए है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि केस की जांच की जा रही है। शिकायत पर राजस्थान के बिहारी दास की ढाणी, जिला नीम का थाना वासी दिनेश कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed