फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   राजस्थान के विधायक को फेसबुक और यूट्यूब पर दी धमकी, काबू

राजस्थान के विधायक को फेसबुक और यूट्यूब पर दी धमकी, काबू

Fri, 07 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान के विधायक को फेसबुक और यूट्यूब पर दी धमकी, काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
राजस्थान में आनंदपाल के एनकाउंटर से खफा एक युवक ने फेसबुक और यूट्यूब पर राजस्थान के विधायक को जान से मारने की धमकी दे डाली। साथ ही भड़काऊ भाषण देते हुए अन्य युवाओं को भी उकसाने का प्रयास किया। हथियारों के साथ अपनी फोटो खींचकर अपलोड कर दी। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
राजस्थान में आनंदपाल के एनकाउंटर पर राजपूत समाज के लोग सवाल उठा रहे है। इस बारे में शहर में प्रदर्शन कर राजस्थान सरकार का पुतला भी फूंका गया है। अब दो जुलाई को एक युवक ने फेसबुक और ट्वीटर पर अपनी एक वीडियो अपलोड की। इसमें राजस्थान के विधायक हनुमान बेनीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई। एनकाउंटर को गलत बताते हुए भड़काऊ वीडियो अपलोड किया गया। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की तो युवक की पहचान मानहेरू निवासी उमेश अमित बाहुबली के रूप में हुई। 20 वर्षीय युवक को पुलिस ने गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। मामले में सदर थाना से एएसआई सत्यनारायण ने बताया कि युवक उमेश उर्फ अमित बाहुबली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भड़काऊ चीज डालने वालों पर होगी कार्रवाई
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर किसी ने कोई भड़काऊ चीज या भाषण डाला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जरूरी नहीं कि कोई शिकायत करें। अपने स्तर पर भी पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर सकती है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
भिवानी। न्यू भारत नगर में परचून की दुकान में चोरी करने के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 14 जून की रात को न्यू भारत नगर में परचून की दुकान में चोरी कर ली गई थी। इसी मामले में पुलिस ने इस मामले में पवन नामक युवक को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में शहर थाना पुलिस ने वीरवार शाम को दूसरे आरोपी कौंट रोड वासी जोगेंद्र मोडा को काबू किया है। मामले में शहर थाना प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी जोगेंद्र को कौंट रोड से ही काबू किया। इसी ने पवन के साथ मिलकर चोरी की थी।


110 गाड़ियों के ब्लैक फिल्म लगाने पर चालान
भिवानी। ब्लैक फिल्म लगाकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ शुरू किए अभियान के तहत जिला पुलिस ने 110 गाड़ियों के चालान काट ब्लैक फिल्म उतरवाई। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिह भौरिया के निर्देशानुसार जिला भिवानी पुलिस ने गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म लगाकर घूमने वालों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत जिला पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगाने वालें करीब 110 के चालान किए है। रोहतक रेज आईजी नवदीप सिंह विर्क ने ब्लैक फिल्म लगाने वाली गाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed