फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   लापता युवक का पीजीआई में मिला शव, ममेरे भाई और दोस्त पर हत्या का केस

लापता युवक का पीजीआई में मिला शव, ममेरे भाई और दोस्त पर हत्या का केस

Sun, 05 May 2019 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
लापता युवक का पीजीआई में मिला शव, ममेरे भाई और दोस्त पर हत्या का केस
भिवानी। हालु मोहल्ला से लापता युवक का शव शुक्रवार की शाम पीजीआई में मिला। युवक के पिता ने उसके ममेरे भाई और एक दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता के बयान पर दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। रविवार को पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन

हालु मोहल्ला वासी 19 वर्षीय युवक गुड्डु शुक्रवार शाम करीब छह बजे संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पास लापता हो गया था। परिजन उसे शाम को और रातभर तलाशते रहे। शनिवार सुबह भी परिजन तलाशते हुए सामान्य अस्पताल पहुंचे जहां चौकी में बताया गया कि देर रात करीब साढ़े 12 बजे सड़क दुर्घटना में घायल दो युवक आए थे, जिन्हें पीजीआई रेफर किया गया था। हादसा नौरंगाबाद के पास हुआ बताया जा रहा था। अस्पताल की इमरजेंसी में कर्मचारियों और स्टाफ से भी परिजनों ने संपर्क साधा तो पता लगा कि रेफर किए गए युवकों में एक अपना नाम आशु बता रहा था। जिसके बाद परिजन पीजीआई रोहतक पहुंचे तो उनमें से एक युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान हालु मोहल्ला वासी युवक गुड्डू के रूप में ही हुई। पहचान होने के बाद रविवार सुबह खरक चौकी से एएसआई रणबीर सिंह पीजीआई पहुंचे जहां परिजनों ने गुड्डू की हत्या करने की आशंका जताई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के दोस्त आशु और ममेरे भाई अजय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। रविवार दोपहर बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

परिजन बोले, हत्या की गई है
मृतक के पिता रवि ने बताया कि उसका बेटा गुड्डू आरओ प्लांट पर कार्य करता था। उसका एक दोस्त आशु मोहल्ला में ही रहता है जबकि उसकी बहन भी मोहल्ला में ही रहती है। पहले आशु और गुड्डू दोस्त थे। कुछ दिन पहले दोनों में विवाद हो गया। विवाद होने पर बेटे को आशु से दूर रहने के लिए कहा था। अब पिछले कुछ दिन से फिर से दोनों साथ हैं। बहन के परिवार के साथ विवाद रहता है और इस बाबत मुकदमे भी दर्ज हैं। शुक्रवार शाम को गुड्डू और उसके दो-तीन दोस्त घर के बाहर बैठे थे। फिर कहीं चले गए। देर शाम तक गुड्डू घर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। शनिवार सुबह वे अस्पताल पहुंचे तो बताया गया कि दो युवक घायल होकर आए थे। ज्यादा चोटों के कारण उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। जब वे पहुंचे तो पता लगा कि रेफर होकर आए युवक की मौत हो चुकी है। जाकर देखा तो वह मेरा बेटा गुड्डू था। जब हमने आशु से पूछा कि गुड्डू कहां हैं तो कहने लगा कि मुझे नहीं पता। हमारे बेटे की हत्या की गई है। इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बहनों का अकेला भाई था
19 वर्षीय गुड्डू दो बहनों का इकलौता भाई था। वह तीनों में सबसे छोटा और परिवार में सबसे लाडला था। उसके पिता रवि मजदूरी करते हैं जबकि वह स्वयं एक आरओ प्लांट पर कार्य करता था। गुड्डू की मौत से परिजनों खासकर बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना आई थी कि नौरंगाबाद गांव के पास एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें दो घायल हैं। पीजीआई पहुंचे तो पता लगा कि एक की मौत हो चुकी है। मृतक युवक गुड्डु हालु मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती का रहने वाला था। उसके पिता की शिकायत पर दो युवकों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। दूसरे घायल युवक के अभी बयान नहीं हुए हैं।
एएसआई रणबीर सिंह, इंचार्ज, खरक चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed