फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   चोरी के मामले में 16 माह बाद हुआ आरोपी गिरफ्तार, चोरी के तीन मामलों में था भगोड़ा

चोरी के मामले में 16 माह बाद हुआ आरोपी गिरफ्तार, चोरी के तीन मामलों में था भगोड़ा

Thu, 04 Apr 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
चोरी के मामले में 16 माह बाद हुआ आरोपी गिरफ्तार, चोरी के तीन मामलों में था भगोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। अपने साथियों के साथ मिलकर सुनसान जगहों पर ताले चटकाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने में माहिर एक आरोपी 16 माह बाद पुलिस की गिरफ्त में आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपी न्यायालय द्वारा तीन चोरी के मुकदमों में भगोड़ा घोषित किया था। तोशाम पुलिस ने आरोपी को दो भैंस चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।

तोशाम पुलिस को दी शिकायत में गांव पिंजोखरा निवासी रमेश ने बताया था कि गत 19 दिसंबर 2017 की देर रात ढाई बजे से सुबह चार बजे के बीच उसके प्लाट का ताला तोड़कर एक भैंस व कटडी चोरी कर ले गए। इसी के साथ आरोपी उसके भतीजे कृष्ण कुमार के प्लाट का ताला तोड़कर भी दो भैंस चोरी कर ले गए। चोरी की इन दोनों वारदातों पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसी मामले में तोशाम पुलिस के जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि पुलिस ने उमर सलमान उर्फ कचिया को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से श्यामली यूपी का रहने वाला है। इसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर भैंस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें तीन आरोपी पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि यह चोरी के मुकदमों में पुलिस से बचता भाग रहा था। न्यायालय ने भी तीन चोरी के मुकदमों में इसे पीओ घोषित किया हुआ था। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed