{"_id":"5ac136344f1c1bc8618b4e3f","slug":"31522611764-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिंदी एक्सप्रेस में ही सक्रिय जहर खुरानी गैंग के दो सदस्य और धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालिंदी एक्सप्रेस में ही सक्रिय जहर खुरानी गैंग के दो सदस्य और धरे
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालिंदी एक्सप्रेस में ही सक्रिय जहर खुरानी गैंग के दो सदस्य और धरे
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
जीआरपी पुलिस टीम ने ट्रेनों में नशीला पदार्थ यात्रियों को खिलाकर लूटपाट करने वालों की धरपकड़ तेज कर दी है। रविवार सुबह जीआरपी ने जहर खुरानी गैंग के दो और सदस्यों को काबू किया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से नकदी, मोबाइल व लूटा गया बैग बरामद किया है।
सूजनपुरा जिला जालोन उत्तर प्रदेश निवासी प्रमोद ने पुलिस को बताया कि वह भिवानी के झोझूकलां में प्राइवेट नौकरी करता है। 27 मार्च को वह भिवानी से अपने गांव उत्तर प्रदेश जा रहा था। इसी दौरान दो युवकों ने कालिंदी ट्रेन में पहले उससे दोस्ती की। उसके बाद चाय में नशीला पदार्थ खिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। उत्तर प्रदेश के सूजान पुरा पहुंचने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसके पास से ढाई हजार रुपये की नकदी, एक मोबाइल व एक कपड़ों का बैग गायब था। उसने वापस भिवानी आने पर मामले की शिकायत भिवानी जीआरपी पुलिस चौकी में दर्ज करवाई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए जीआरपी चौकी इंचार्ज स्नेहराज के नेतृत्व में रविवार सुबह पुलिस ने प्रमोद को साथ लेकर कालिंदी ट्रेन में छानबीन की। पुलिस ने इस दौरान दूसरे यात्रियों को लूटने की फिराक में बैठे विधरा मैनपुरी उत्तर प्रदेश निवासी कमल व उसके साथ सतपाल को काबू किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक मोबाइल, दो हजार रुपये की नकदी व बैग बरामद किया। चौकी इंचार्ज स्नेहराज ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।