फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बहन से मिलने के लिए आ रहे बाइक सवार युवक को कार ने कुचला

बहन से मिलने के लिए आ रहे बाइक सवार युवक को कार ने कुचला

Mon, 05 Mar 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
बहन से मिलने के लिए आ रहे बाइक सवार युवक को कार ने कुचला
बहन से मिलने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को कार ने कुचला
विज्ञापन

भिवानी। गांव खरक खुर्द अपनी बहन से मिलने बाइक पर अपने साथी के साथ आ रहे युवक को तेज गति से आ रही कार ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी की गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया है। सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

गांव खरक खुर्द निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका 21 वर्षीय साला विकास अपने साथी राहुल के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी बहन से मिलने उसके गांव खरक आ रहे थे। इसी दौरान गांव खरक के समीप भिवानी-रोहतक मार्ग पर तेज गति से आ रही एक मारुति कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। विकास की कार से कुचले जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी राहुल को गंभीर चोट आई। दोनों को सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां विकास को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे खरक पुलिस चौकी के हेडकांस्टेबल संदीप ने मामले की कार्रवाई की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के जीजा राजकुमार के बयान पर फरार कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed