फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   एक सप्ताह पहले घर से लापता हुए युवक का शव नहर में मिला

एक सप्ताह पहले घर से लापता हुए युवक का शव नहर में मिला

Mon, 02 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले घर  से लापता हुए युवक का शव नहर में मिला
तोशाम नहर में मिला गांव उगालन से लापता युवक का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
हिसार के गांव उगालन से लापता युवक का शव रविवार सुबह तोशाम नहर में बरामद हुआ है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिवानी सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

गांव उगालन निवासी प्रताप सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई बलराज 23 मार्च को अचानक घर से लापता हो गया था। काफी प्रयास के बाद नहीं मिला तो घटना की सूचना हिसार पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह तोशाम पुलिस ने उनके पास फोन करके बताया कि एक युवक की लाश तोशाम नहर में मिली है, जिसके पास से कुछ कागज मिले हैं। इन कागजों पर घर का फोन नंबर लिखा हुआ था। सूचना मिलने पर परिजन सीधे तोशाम पहुंचे। शव की शिनाख्त गांव उगालन हिसार निवासी बलराज के रूप में की। मृतक के भाई प्रताप ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का गुजर बसर करता था। पुलिस ने शव का भिवानी सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के मुख्य कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चल पाएगा। प्राथमिक आधार पर पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed