फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   गांव दिनोद में तीन बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान

गांव दिनोद में तीन बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 27 Feb 2018 01:17 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
गांव दिनोद में तीन बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान
गांव दिनोद में तीन बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

भिवानी। छह साल पहले अपने पति को छोड़कर गांव के ही एक आटो चालक से प्रेम विवाह रचाने वाली तीन बच्चों की मां ने सोमवार सुबह फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। पुलिस ने घटना की सूचना महिला के मायके जौनपुर में उसके पिता को दी, लेकिन पिता ने बेटी से कोई नाता ना होने की बात कहकर इंकार कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद उसके पति के हवाले कर दिया।
मूलरूप से जौनपुर निवासी 28 वर्षीय मनीषा की करीब सात साल पहले गांव दिनोद निवासी एक युवक के साथ शादी हुई थी। शादी के करीब एक साल बाद ही उसने अपने पति को छोड़कर गांव के ही आटो चालक सोनू के साथ प्रेम विवाह रचा लिया। सोनू से उसे तीन बच्चे हुए। पांच साल का तन्नू, 4 साल की परी व दो साल की पायल है। सोनू ने बताया कि उनका परिवार पूरी तरह से ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन तन्नू के माता-पिता ने उसके पास आना बंद कर दिया था। जिसे लेकर वह परेशान थी। रात को वह बच्चों के साथ सोयी थी। सुबह वह बाहर घूमने गया हुआ था। आकर देखा तो बच्चे उसके पास ही सोये हुए थे, जबकि वह कमरे में पंखे से लटकी हुई थी। उसने घटना की सूचना पहले आस-पड़ोस के लोगों को दी। बाद में घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। एएसआई आनंद ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस ने वहां से सुसाइड नोट तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन वहां पर ऐसा कुछ नहीं मिला। बाद में महिला के शव को सामान्य अस्पताल लाया गया। पुलिस ने उसके पति के बयान पर कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

---
पुलिस ने कार्रवाई करने से पहले मृतका के पिता जौनपुर निवासी अखिलेश को फोन पर घटना की सूचना दी, लेकिन उसके पिता ने आने से इंकार दिया है। जिसके बाद उसके पति के बयान पर कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आनंद कुमार, जांच अधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed