फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   खेत में काम कर रहे चाचा व चचेरे भाई पर किया तलवारों

खेत में काम कर रहे चाचा व चचेरे भाई पर किया तलवारों

Fri, 09 Mar 2018 12:57 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खेत में काम कर रहे चाचा व चचेरे भाई पर किया तलवारों
खेत में काम कर रहे चाचा व चचेरे भाई पर किया तलवार से हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी ।
गांव तालू में रंजिशन एक युवक ने वीरवार दोपहर खेतों में का काम कर रहे चाचा व चचेरे भाई पर तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सामान्य में भर्ती करवाया गया। वहीं भाई की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे जिंदल अस्पताल हिसार ले गए। वहीं सदर थाना पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव तालू निवासी जगदीश ने बताया कि वह वीरवार को अपने बेटे पवन के साथ खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक खेतों मेें आया उसका भतीजा गालियां देने लगा। उसने गाली देने का कारण पूछा तो उन पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे वे दोनों लहुलुहान होकर वहां गिर पड़े। जगदीश ने बताया उसका भतीजा आवारा किस्म का है और बेवजह गांव में झगड़ता करता है। इस कारण से उसके साथ उनकी बोल-चाल बंद की थी। इसी बात को लेकर रंजिशन उसने हमला बोला।
विज्ञापन

जगदीश के अनुसार हमले में वह और उसका बेटा पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को परिवार के सदस्यों ने उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहां से पवन को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसकी हालत को देखते हुए हिसार के जिंदल अस्पताल ले गए। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन की। सदर थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर लिये है। इन बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed