फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बहन बीमार बता बाइक पर बैठाकर ले गए युवकों ने किया युवती से सामूहिक दुष्कर्म

बहन बीमार बता बाइक पर बैठाकर ले गए युवकों ने किया युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 12 Feb 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
बहन बीमार बता बाइक पर बैठाकर ले गए युवकों ने किया युवती से  सामूहिक दुष्कर्म
युवकों ने खेत में युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

भिवानी। दो माह से दादरी गेट के समीप बहन के पास रह रही एक युवती को दो युवक बहन अस्पताल में भर्ती होने की बात कहकर अगवा कर ले गए। युवकों ने गांव बरसाना के खेतों में ले जाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती के साथ बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवती को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शहर थाना पुलिस ने युवती के बयान पर चार युवकों के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज किया है।
दिल्ली निवासी 23 वर्षीय युवती ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा कि वह पिछले दो माह से अपनी धर्म बहन के पास दादरी गेट एरिया में रह रही है। वहां पर उनके घर पर अक्सर दो लड़के आते जाते थे। उसने बताया कि वह दो दिन पहले दादरी गेट पर सामान खरीदने आई हुई थी तो बाइक पर सवार होकर आए दोनों युवकों ने कहा कि उसकी धर्म बहन अचानक बीमार हो गई है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवकों ने कहा कि उसे भी अस्पताल बुलाया है। यह बात कहकर दोनों युवकों ने उसे बाइक पर बैठा लिए। युवक अस्पताल ले जाने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। दोनों युवकों ने उसे अस्पताल के बजाय गांव बरसाना के खेतों में ले गए। वहां पर पहले से ही उनके दो साथी और मौजूद थे। युवती ने आरोप लगाया कि उक्त चारों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीट-पीट कर घायल कर दिया। वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भिवानी पहुंची। युवती को घायल अवस्था में सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

----
पीड़ित युवती की पुलिस ने सामान्य अस्पताल में मेडिकल जांच करवाया है। पुलिस ने उसके बयान पर आशीष, मनीष, सोमालाल व एक अन्य युवक के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एएसआई इंद्रावती, जांच अधिकारी शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed