फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   साढ़े तीन माह की गर्भवती महिला के साथ शराब के नशे में दो युवकों ने की मारपीट

साढ़े तीन माह की गर्भवती महिला के साथ शराब के नशे में दो युवकों ने की मारपीट

Tue, 26 Feb 2019 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
साढ़े तीन माह की गर्भवती महिला के साथ शराब के नशे में दो युवकों ने की मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। जिले के गांव कोहाड़ में बीती शाम करीब साढ़े 7 बजे कपड़े की दुकान बंद कर अपनी बेटी के साथ घर लौट रही गर्भवती महिला के पेट पर दो शराबियों ने लात मारी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, जिसे तुरंत जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे रक्तश्राव के चलते महिला वार्ड में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। वहीं घटना की सूचना सदर पुलिस को दी गई।
जिला सामान्य अस्पताल के महिला वार्ड में दाखिल गांव कोहाड़ निवासी रेनू ने बताया कि उसका मकान खेत में है, जबकि गांव में उसकी कपड़े की दुकान है। रविवार शाम साढ़े 7 बजे वह अपनी 12 साल की बेटी के साथ दुकान बढ़ाने के बाद घर लौट रही थी कि इसी दौरान रास्ते में गांव के ही दो युवक शराब के नशे में पहले तो उसे भला बुरा कहने लगे और फिर दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी युवकों ने उसकी बेटी को भी दूर फेंक दिया और फिर उसके पेट पर लात-घूसे बरसा दिए, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेसुध होकर वहीं पर जमीन पर गिर गई। जब उसे होश आया तो वह अस्पताल के अंदर बेड पर थी। रेनू ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं, दो लड़की और दो लड़के। जबकि वह साढ़े तीन माह की गर्भवती है। उसके पति राजबीर गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं, जबकि परिवार में हाथ बटाने के लिए ही वह गांव के अंदर कपड़े बेचकर गुजर बसर कर रही है। उसके पेट में लात और घुसे बरसाए जाने से उसके पेट में लगातार दर्द हो रहा है और उसे लगातार रक्तश्राव भी हो रहा है। वहीं महिला की ब्लडिंग नहीं थम रही हैं। जिससे उसके पेट में पल रहे बच्चे की जिंदगी पर भी संकट मंडरा रहा है। फिलहाल उसे महिला वार्ड में चिकित्सकों की विशेष निगरानी में रखा गया है। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस के जांच अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायल महिला के बयान दर्ज कर गांव के ही दो आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन

सदर पुलिस के जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि महिला के साथ मारपीट करने के मामले में कोहाड़ निवासी किड़वा व लाला नामक दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed