फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पुलिस ने गीत वाइन फर्म के खिलाफ किया धोखाधड़ी का केस दर्ज

पुलिस ने गीत वाइन फर्म के खिलाफ किया धोखाधड़ी का केस दर्ज

Tue, 24 Jul 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गीत वाइन फर्म के खिलाफ किया धोखाधड़ी का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। थाना सदर पुलिस ने देर रात को भारी मात्रा में अवैध रूप से सप्लाई की जा रही शराब पकड़ी है और कैंटर व शराब को कब्जे में लिया है। पुलिस ने एल-वन चला रही गीत वाईन फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार जुई चौकी पुलिस को सूचना मिली कि एक कैंटर में अवैध रूप से सप्लाई की जा रही है। सूचना मिलने पर जुई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सूचना मिलने पर डीएसपी विरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और एक्साईज अधिकारियों को मौके पर बुलाया। डीएसपी विरेंद्र सिंह श्योराण ने बताया कि जांच करने पर सामने आया कि शराब भिवानी एल-वन से लोहारू ले जाई जा रही थी जिसका परमिट भी काटा गया था।
विज्ञापन

जांच करने पता चला कि जिस मार्का की शराब का परमिट काटा गया था वह शराब कैंटर में नहीं भरी हुई थी। शराब नकली थी या फिर नकली हॉलमार्क की, इसका पता किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कैंटर से शराब की 650 पेटी पकड़ी हैं, जबकि परमिट 1000 पेटी का बना हुआ था। जुई के पास गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाते हुए शराब को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि गीत वाइन फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed