फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   गाना बजाने के विवाद में डीजे संचालक व उसके बेटे को पीटा

गाना बजाने के विवाद में डीजे संचालक व उसके बेटे को पीटा

Wed, 02 Jan 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
गाना बजाने के विवाद में डीजे संचालक व उसके बेटे को पीटा

विज्ञापन
भिवानी। विद्या नगर कॉलोनी में देर रात एक समारोह में गाना बजाने को लेकर कुछ युवकों ने डीजे संचालक व उसके दो बेटों की धुनाई कर डाली। तीनों ही घायलों को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कोंट रोड शांति नगर कॉलोनी निवासी रामप्रताप ने बताया कि वह डीजे का काम करता है। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा योगेश भी उसकी मदद करने आ जाता है। रात को विद्या नगर कॉलोनी में ही एक समारोह में डीजे बजाने गए थे। इसी दौरान उसके बेटे की एक युवक से गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। जब वह रात एक बजे अपना डीजे लेकर घर लौट रहे थे तो इसी दौरान आधा दर्जन युवकों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। इस हमले में उसे व उसके बेटे योगेश के साथ अमित को भी चोटें आई हैं। उपचार के लिए सभी जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर इस संबंध में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed