फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   उधार करने से मना किया तो दो दुकानदार भाइयों को पीटा, विरोध में मार्केट बंद

उधार करने से मना किया तो दो दुकानदार भाइयों को पीटा, विरोध में मार्केट बंद

Tue, 16 Oct 2018 12:38 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
उधार करने से मना किया तो दो दुकानदार भाइयों को पीटा, विरोध में मार्केट बंद

विज्ञापन
भिवानी। ऑटो मार्केट में स्पेयर पार्ट्स उधार देने से मना किया तो दो दुकानदार भाइयों और एक मिस्त्री के साथ प्राइवेट बस चालक और मालिक समेत 15-20 युवकों ने जमकर मारपीट की और हंगामा किया। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, हमले के विरोध में सोमवार को ऑटो मार्केट के दुकानदारों ने दुकानें बंद कर रोष जताया। एसएचओ से भी मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में एक नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। विवाद रविवार शाम करीब पांच बजे हुआ।
पुलिस के अनुसार एक प्राइवेट बस चालक को ऑटो मार्केट स्थित लक्ष्मी ऑटो मोबाइल्स की दुकान पर पहुंचा। दुकानदार महेश कुमार ने बताया कि वह और उसका बड़ा भाई विष्णु और मिस्त्री मुकेश दुकान पर थे। बस चालक ने कुछ सामान बस में डलवाया और कुछ बस में रख लिया। पार्ट्स के 675 रुपये हुए थे और फिर कहने लगा का उधार कर ले। उधार से मना किया तो उसने फोन पर धमकी दिलाई। इसके बाद भी मना करने पर वह जबरन बस को लेकर भागने का प्रयास करने लगा। उसे पकड़ लिया और बस में रखा गया सामान वापस निकाल लिया। जो करीब 400 रुपये का था। साथ ही यह कहकर छोड़ दिया कि जो बस में लगा है 275 रुपये का सामान वो देकर जाए तो ठीक मगर उधार नहीं करेंगे। करीब साढ़े छह बजे उक्त बस चालक 15-20 युवकों के साथ आया और हमला शुरू कर दिया। महेश ने बताया कि उसके भाई विष्णु को सिर, कमर, हाथ पर गंभीर चोट आई। मिस्त्री मुकेश को भी कमर, कंधे, सिर में चोट आई और उसे हाथ-पैरों पर चोट आई है। सभी हमलावर लाठी-डंडे लिये हुए थे।
विज्ञापन

ऑटो मार्केट में दुकानदार ने प्राइवेट बस चालक और उसके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। बयान के आधार पर एक नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिक्रम सिंह, एसएचओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed