फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   घर में थी पत्नी, पति दूसरी शादी रचा महिला और उसके बेटे का लाया घर, केस दर्ज

घर में थी पत्नी, पति दूसरी शादी रचा महिला और उसके बेटे का लाया घर, केस दर्ज

Thu, 04 Jul 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
घर में थी पत्नी, पति दूसरी शादी रचा महिला और उसके बेटे का लाया घर, केस दर्ज
भिवानी। पहली पत्नी ने अपने पति पर दूसरी शादी रचाकर महिला व उसके एक बेटे को घर लाने के गंभीर आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने की शिकायत सिटी पुलिस में दी है। सिटी पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति व आरोपी महिला सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बैंक कॉलोनी निवासी पुनीता ने बताया कि उसकी शादी 27 फरवरी 2009 को जयपुर निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे सात साल का एक बेटा है। उसका पति और ससुराल वाले उसे दहेज लाने के लिए तंग करते हैं। उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति दूसरी महिला के चक्कर में पड़ गया, जब उसे इस बात का पता लगा तो उसने विरोध किया। इस पर पति ने उससे मारपीट की। उसने अपने सास-ससुर व अन्य परिजनों को बताया मगर इस पर ससुराल वालों ने उसे ही चुप रहने के लिए बोला और इसका विरोध करने पर उसे व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुनीता का आरोप है कि साजिश के तहत 2015 में कपड़े सुखाने की लोहे की तार में बिजली का करंट छोड़कर सब सदस्य बाहर चले गए। जब वह कपड़े सुरखाने लगी तो उसे करंट लगा। जब वह बेहोश हुई तो पड़ोस के लोग उसे अस्पताल ले गए। महिला ने आरोप लगाया कि एक महिला के साथ उसका पति गोवा भाग गया। वहां दूसरी शादी कर ली जबकि उससे कोई तलाक नहीं हुआ है। उसके पति का दूसरी औरत से डेढ़ साल का लड़का भी है। करीबन छह माह पहले उसका पति दूसरी औरत और बच्चे को घर ले आया। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। जिससे वह अपने बेटे को लेकर मायके आ गई। 22 जनवरी 2019 को उसका पति दो अन्य लोगों के साथ भिवानी आया और जबरन उसके बेटे को ले जाने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति व ससुराल वालों से उसकी और उसके बेटे की जान को खतरा है। इस मामले में सिटी पुलिस ने आरोपी पति व दूसरी महिला सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed