फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   रिटायर्ड जेबीटी महिला टीचर पर हमला, छह पर केस

रिटायर्ड जेबीटी महिला टीचर पर हमला, छह पर केस

Tue, 25 Jun 2019 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड जेबीटी महिला टीचर पर हमला, छह पर केस
भिवानी। डीसी कॉलोनी में 64 वर्षीय एक रिटायर्ड जेबीटी महिला टीचर के साथ पड़ोस की ही महिलाओं ने परिजनों के साथ हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी को भी क्षति पहुंचाई। वहीं लड़के की सोने की चेन व अंगूठी छीनने के भी आरोप लगाए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक ही परिवार के छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डीसी कॉलोनी निवासी सरला ने बताया कि वह सरकारी स्कूल से जेबीटी की रिटायर्ड अध्यापिका है। गत 22 जून की शाम छह बजे अपने मकान के अंदर बैठकर गेहूं साफ कर रही थी कि पड़ोस में रहने वाली राजबाला, कविता व भतेरी और उसका बेटा रमेश और पिता ज्ञानीराम वहां पहुंचा। सभी ने मिलकर उसे लोहे की राड से पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान उस पर ईंटे बरसाई गई। सरला ने बताया कि उसके बेटे बिजेंद्र जो पंचायत सेक्रेटरी है, उसके साथ भी मारपीट की गई। महिला ने आरोप लगाया कि हमला करने के दौरान उसके बेटे की गले में सोने की चेन व अंगूठी भी छीन ली। पुलिस ने सरला की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। वहीं इस मामे में आरोपी पक्ष ने भी पहले झगड़ा करने के आरोप लगाए हैं, जबकि भतेरी नामक महिला भी इसी झगड़े में घायल होकर अस्पताल पहुंची थी। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed