फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   एसपी ने किया था चार दिन में आरोपियों को पकडने का दावा

एसपी ने किया था चार दिन में आरोपियों को पकडने का दावा

Sun, 24 Jun 2018 12:45 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
एसपी ने किया था चार दिन में आरोपियों को पकडने का दावा
चांदी लूट मामले में 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। धनाना के पास आभूषण व्यापारी से 10 लाख की चांदी लूटने के मामले में 10 दिन बीत चुके हैं। इसके बावजूद भी पुलिस के हाथ खाली है। मामले को लेकर एसपी ने मामले को 4 दिन में ट्रेस करने का दावा किया था। इसके बावजूद भी लूट के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

उल्लेखनीय है कि शास्त्री नगर निवासी आभूषण व्यापारी अमित कार में अपने साथी के साथ जींद में चांदी के आभूषण देने जा रहा था। जब वह धनाना के पास पहुंचा तो बाइक व गाड़ी सवार बदमाशों ने अमित को गोली मारकर गाड़ी व 10 लाख रुपये की चांदी लूट ली थी। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये थे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले को लेकर आभूषण व्यापारी एसपी गंगाराम पूनिया से मिले तो उन्होंने चार दिन में बदमाशों को पकड़ने का दावा करते हुए केस को चैलेंज बताया था। मामले को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक बदमाशों की पहचान तक पुलिस नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed