फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सीएम फ्लाइंग टीम ने खाद-बीज दुकानों पर मारे छापे, रिकार्ड में मिली अनियमितताएं

सीएम फ्लाइंग टीम ने खाद-बीज दुकानों पर मारे छापे, रिकार्ड में मिली अनियमितताएं

Tue, 12 Mar 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग टीम ने खाद-बीज दुकानों पर मारे छापे, रिकार्ड में मिली अनियमितताएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। रोहतक से आई सीएम फ्लाइंग टीम ने अनाज मंडी स्थित खाद-बीज और कीटनाशक की तीन दुकानों पर छापेमारी कर जांच की गई। जांच में दो दुकानों से मिले कीटनाशक के सैंपल लिए गए जो जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे। रिकार्ड में भी खामियां मिली। जिसके लिए तीन दुकानदारों को नोटिस भेजे जाएंगे। वहीं छापेमारी के दौरान तीन दुकानदार दुकानें बंद कर भाग निकले। इन्हें भी नोटिस भेजा जाएगा।
सोमवार सुबह लोहारू रोड स्थित नई अनाज मंडी टाउनशिप की अधिकृत खाद बीज व कीटनाशक विक्रेता प्रतिष्ठानों पर रोहतक से आई सीएम फ्लाइंग सब इंस्पेक्टर राजबीर और सब इंस्पेक्टर नरेंद्र के नेतृत्व में छापेमारी की गई।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग टीम ने नई अनाज मंडी टाउनशीप स्थित अशोक एग्रो लिमिटेड, कोमिटी किसान सेवा केंद्र व किसान सेवा केंद्र पर छापेमारी की। टीम ने एक-एक कर तीनों दुकानों में मौजूद कीटनाशकों, रिकार्ड की जांच की गई। दो दुकानों पर मिली कीटनाशक संदेहास्पद मिली। अब इस दवा के सेंपल सील किए गए है। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। जांच की जाएगी कि ये दवा बिना ब्रांड की है, खराब है या कैसी है। जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने रिकार्ड जांचा तो उसमें अनेक बिक्री की गई दवाओं का कोई रिकार्ड ही नहीं है। ऐसे में दुकानदारों से जवाब-तलब किया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग की ओर से तीनों दुकानदारों को नोटिस भेजे जाएंगे और नोटिस मिलने के सात दिन के अंदर जवाब देना होगा। टीम ने सुबह 10 बजे जांच अभियान शुरू किया जो कि शाम छह बजे तक चला। टीम में शामिल सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर राजबीर के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर नरेंद्र, सुनील कुमार, सुरेंद्र व उमेद सिंह व बजरंग के अलावा कृषि उपनिदेशक कार्यालय से इंस्पेक्टर सुरेंद्र व नई अनाज मंडी पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब कीटनाशक दवाइयों की थी शिकायत
सीएम फ्लाइंग के अधिकारी नरेंद्र व सुनील कुमार ने बताया कि किसानों की शिकायतें मिल रही थी, इसके बाद ही यह छापेमारी की गई है। उन्होंने बताया कि किसानों की उपजाऊ भूमि की शक्ति का हृास ना हो और एक्सपायरी डेट भी जांची गई। इसी के साथ मित्र कीटों को कोई नुकसान ना पहुंचे, ऐसी दवाओं की जांच की गई।


तीन दुकानों के रिकार्ड में कमी पाई गई है। जिसके लिए इन्हें नोटिस दिए जाएंगे। इसके अलावा दो दवाइयों के सैंपल सील किए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। तीन दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। उन्हें भी नोटिस दिए जाएंगे।
इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed