{"_id":"5bf7021fbdec2241660594ca","slug":"141542914591-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ महीने जिंदगी-मौत से जूझने के बाद लावारिस पशु की टक्कर से घायल शिक्षक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ महीने जिंदगी-मौत से जूझने के बाद लावारिस पशु की टक्कर से घायल शिक्षक की मौत
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लावारिस पशुओं की टक्कर से घायल सेवानिवृत्त शिक्षक सत्यप्रकाश (64) ने डेढ़ महीने जिंदगी-मौत से जूझने के बाद वीरवार दोपहर को दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पीजीआई में उनका पोस्टमार्टम होगा। वहीं निधन पर सेक्टर 13 के लोगों में रोष है और लावारिस पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान की मांग कर रहे है।
उल्लेखनीय है कि पांच अक्तूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे सेक्टर 13 वासी सेवानिवृत्त शिक्षक सत्यप्रकाश को घर के बाहर लावारिस पशुओं ने उन्हें टक्कर मारी दी थी। घायल अवस्था में उन्हें इमरजेंसी में लाया गया था। जांच में सामने आया कि शिक्षक की छह पसलियां टूट गई। फेफड़े और चेहरे में भी चोट आई थी दो दिन यहां रखने के बाद गंभीर हालत के चलते उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। पिछले डेढ़ महीने से पीजीआई के आईसीयू में इलाज चल रहा था। वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतक का एक बेटा विपिन चरखी दादरी के पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर है तो छोटा बेटा डा. नवीन सामान्य अस्पताल भिवानी में चिकित्सक है। प्रवीण ने बताया कि दोपहर बाद का समय होने के कारण आज पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अब शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
अब तक नौ लोग गवां चुके है जान
लावारिस पशुओं की टक्कर से अब तक नौ लोग अपनी जान गवां चुके है। शिक्षक सत्यप्रकाश के अलावा पिछले महीने हुन्नामल प्याऊ के पास हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। नौरंगाबाद गांव के पास करीब 15 दिन पहले हादसे में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए थे। इससे पहले दादरी गेट के पास एक प्राइवेट स्कूल के हेडमास्टर, राधा स्वामी सत्संग भवन के पास बाइक सवार एक दुकानदार, चांग गांव में एक बुजुर्ग महिला, सेवा नगर में एक महिला भी लावारिस पशुओं का शिकार होकर अपनी जान गवां चुकी हैं। पिछले सप्ताह भी एक लावारिस सांड़ ने शहर में खूब उत्पात मचाते हुए करीब 13 लोगों को घायल किया था।
शिकायत पर अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई
सत्यप्रकाश को लावारिस पशुओं द्वारा टक्कर मारने के बाद बेटे प्रवीण और सेक्टर वासियों ने सेक्टर 13 चौकी पुलिस में शिकायत की थी। डेढ़ महीने से ज्यादा का समय बीतने के बावजूद अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है जबकि उस समय जवाब दिया था कि जिम्मेदार अधिकारी के बारे में जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
इस बारे में चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
नोट: सात अक्तूबर को प्रकाशित लीड समाचार का ईपीएफ प्रयोग करें