फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   क्रेडिट कार्ड पर स्कीम बताकर पूछा ओटीपी नंबर फिर खाते से उड़ाए 39996 की नगदी

क्रेडिट कार्ड पर स्कीम बताकर पूछा ओटीपी नंबर फिर खाते से उड़ाए 39996 की नगदी

Tue, 12 Feb 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड पर स्कीम बताकर पूछा ओटीपी नंबर फिर खाते से उड़ाए 39996 की नगदी
क्रेडिट कार्ड पर स्कीम बताकर पूछा ओटीपी नंबर फिर खाते से उड़ाए 40 हजार की नकदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। खुद को बैंक की महिला कर्मचारी बताकर क्रेडिट कार्ड पर स्कीम बताकर ओटीपी नंबर जानने के बाद बैंक खाते से 39,996 रुपये की नकदी निकाल ली गई। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव दिनोद निवासी रमेश कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर करीबन एक बजे उसके पास फोन आया। जिस पर बोलने वाली सोनम सिंह नामक लड़की ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए अपना इम्प्लाई कोड भी बताया। लड़की ने उसका क्रेडिट कार्ड और उसका पता भी खुद ही फोन पर बताया, जिससे उसे विश्वास हो गया कि वह बैंक की ही कर्मचारी है। लड़की ने उसे विश्वास में लेने के बाद अपना दूसरा मोबाइल नंबर भी बताया और फिर उस नंबर पर बात कर उससे ओटीपी नंबर जाना। इसके बाद काफी देर बाद उसके मोबाइल फोन पर जब खाते से पैसे निकलने का मैसेज देखा तो वह हैरान रह गया। रमेश ने बताया कि उसके बैंक खाते से चार बार 9999 रुपये की नकदी निकाली गई। इस तरह से उसके खाते से 39,996 रुपये की नकदी निकाल ली गई। इस पर उसने तुरंत बैंक में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई और फिर सदर पुलिस को मामले की लिखित शिकायत दी। सदर थाना पुलिस ने रमेश की शिकायत पर बैंक खाते से धोखाधड़ी कर हजारों रुपयों की नगदी निकाले जाने के मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed