{"_id":"59fcbdee4f1c1bdb538babee","slug":"131509735918-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी से वार्ड में शिफ्ट करते ही घायल की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इमरजेंसी से वार्ड में शिफ्ट करते ही घायल की मौत
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमरजेंसी से वार्ड में शिफ्ट करते ही घायल की मौत
भिवानी। तिगड़ाना गांव में शुक्रवार सुबह पड़ोसियों से हुए झगड़े में घायल बागवानी विभाग के कर्मचारी की अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि गंभीर हालत के बावजूद चिकित्सक ने वार्ड में शिफ्ट कर दिया और वार्ड पहुंचते ही दम तोड़ दिया। इस परिवार की बदकिस्मती यहीं खत्म नहीं हुई। मौत की खबर सुनकर मृतक के चचेरे भाई की अस्पताल में ही तबीयत बिगड़ गई। कुछ समय बाद उसकी की भी मौत हो गई। परिवार में दो मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। इस बीच, पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे बागवानी विभाग में माली पद पर कार्यरत कृष्ण (52) के साथ पड़ोसियों ने मारपीट की जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद कृष्ण को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में शिफ्ट कर दिया। वहां अचानक कृष्ण की तबीयत बिगड़ गई और तुरंत मौत हो गई।
मृतक के बेटे मुकेश व चचेरे भाई श्याम ने बताया कि इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने लापरवाही बरती। चिकित्सक ने जांच के नाम पर खानापूर्ति की और तुरंत ही वार्ड में शिफ्ट कर दिया। वार्ड में पहुंचते ही कृष्ण की तबीयत बिगड़ गई और तुरंत मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने नाराजगी जताई। मृतक के बेटे ने बताया कि सुबह जब पिताजी अखबार पढ़ रहे थे तो पड़ोसियों ने हमला कर दिया। पंच और चचेरे भाई श्याम ने बताया कि संभवतया गुप्तांग पर चोट लगने की वजह से कृष्ण की मौत हुई है।
विज्ञापन
--
सदमे से सगे चाचा के बेटे की भी मौत
मौत की खबर सुनकर मृतक के चाचा के बेटे अमरपाल (57) की जिला अस्पताल में तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों ने अमरपाल को वापस गांव में भिजवा दिया। पंच श्याम ने बताया कि गांव पहुंचने के बाद अमरपाल की और तबीयत खराब हो गई। इसके बाद अमरपाल को शहर के निजी अस्पताल में लाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।
--
चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
सदर थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि कृष्ण की मौत के सिलसिले में चार लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इनके नाम हैं हितेंद्र, रविंद्र, नरेंद्र व सोनू। थाना प्रभारी ने बताया कि अमरपाल की मौत पर पुलिस ने इत्तफाकिया मृत्यु की कार्यवाही की है।
--
परिवार में दो मौत से मातम
झगड़े के दो-तीन घंटे के भीतर दो मौतों ने गांव को गम में डुबो दिया। कृष्ण यहां बागवानी विभाग में माली और उनके चचेरे भाई अमरपाल जमींदारा करते हैं। दो परिवारों के मुखिया की एकाएक मौत से परिजन सदमे में हैं।
--
अभी ऐसी कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। यदि कोई उनके पास शिकायत लेकर आएगा तो वे मामले की जांच कराएंगे। नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
रघवीर शांडिलय
पीएमओ, जिला अस्पताल