फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   केस में समझौते के लिए बुलाया और फिर तेजधार हथियारों से किया हमला, तीन गंभीर

केस में समझौते के लिए बुलाया और फिर तेजधार हथियारों से किया हमला, तीन गंभीर

Sun, 17 Feb 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
केस में समझौते के लिए बुलाया और फिर तेजधार हथियारों से किया हमला, तीन गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। शहर के रोहतक रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में शनिवार शाम को केस में समझौता करने के लिए बुलाए गए तीन युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
घायल युवक धीरेन्द्र ने बताया कि दो दिन पहले एक लड़की के साथ कुछ युवा छेड़छाड़ कर रहे थे। जिसका उसके भाई ने विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया था। मामले में शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हो गया था। इसी मामले में समझौता करने के लिए शनिवार शाम करीबन पांच बजे उसे रोहतक रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में बुलाया था। मैरिज पैलेस के अंदर पहले से ही करीब 30 से 35 लोग मौजूद थे, जिनमें से बातचीत के दौरान ही कुछ युवकों ने उस पर तलवार और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जबकि बीच बचाव कर रहे खरक निवासी नरेश व चांग निवासी सचिन की पीठ पर भी तलवारों से हमला कर घायल कर दिया। बताया कि उसके पांव व हाथ में फ्रेक्चर हो गया है, जबकि तीन बार उसे चाकुओं से भी गोदा गया है।
विज्ञापन

इस हमले में नरेश व सचिन को भी तलवार लगने से चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने भी घायल युवक का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं हमलावर भी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। मामले में जैन चौक चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि घायलों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed