{"_id":"5c9bce74bdec22146325a22f","slug":"11553714804-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में युवक की हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में युवक की हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। सिवानी पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामला 21 मार्च की शाम 5 बजे का है। गांव गुरेरा निवासी राजेन्द्र कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। उसका छोटा भाई मुकेश और वो दोनों अपने नए मकान में जा रहे थे कि इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। उसके छोटे भाई मुकेश के सिर में गंभीर चोटें मारी गई और आरोपियों ने उसकी हत्या का प्रयास किया। आरोपी उसके भाई को अधमरा कर देने के बाद उसे बच जाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। गंभीर रूप से जख्मी मुकेश को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने राजेंद्र के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। राजेंद्र ने बताया कि करीबन दो माह पहले उसके छोटे भाई मुकेश का राजकुमार नामक व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में उसके भाई को धमकी दी गई थी। इसी मामले में पुलिस ने गुरेरा निवासी सुभाष नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।