फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   जब्त समान छीन ले गए दुकानदार, बिल्डिंग इंस्पेक्टर को दे डाली ट्रांसफर की धमकी

जब्त समान छीन ले गए दुकानदार, बिल्डिंग इंस्पेक्टर को दे डाली ट्रांसफर की धमकी

Fri, 07 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
जब्त समान छीन ले गए दुकानदार, बिल्डिंग इंस्पेक्टर को दे डाली ट्रांसफर की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
शहर के बाजारों में अतिक्रमण हटाने गई टीम के साथ दुकानदारों ने धक्का-मुक्की कर दी। अतिक्रमण हटाने के दौरान जब्त किया गया सामान भी छीन ले गए। तीखी नोंक-झोंक हुई। नप ने जल्द ही पुलिस फोर्स के साथ आकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी तो कुछ दुकानदारों ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर को ट्रांसफर कराने की धमकी दे डाली। अब धक्का-मुक्की करने वालों पर पुलिस कार्रवाई की भी तैयारी चल रही है।
नगर परिषद की टीम सचिव राजेश महता और बिल्डिंग इंस्पेक्टर राकेश के नेतृत्व में वीरवार शाम चार बजे बिचला बाजार में शहर थाना के पास गली में लगे गेट हटाने पहुंची। यहां दोनों साइड के गेट हटाने के बाद शहर में अतिक्रमण हटाने की योजना बनाई गई। टीम ने सराय चौपटा से अभियान शुरू किया। टीम जब आदर्श धर्मशाला के पास पहुंची तो दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध इतना बढ़ा कि धक्का-मुक्की शुरू हो गई। आक्रामक हुए दुकानदार अतिक्रमण के दौरान उठाया गया अपना सामान ट्रैक्टर-ट्रॉली से उठा ले गए। संख्या कम होने के कारण उस वक्त नप कर्मचारी कुछ नहीं कर सके। कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद अधिकारियों ने धक्का-मुक्की करने वालों और अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही अब पुलिस फोर्स को साथ लेकर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की भी तैयारी हो गई है। इसके लिए एसपी को पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन

तराजू टूटने पर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि धक्का-मुक्की और विवाद एक तराजू टूटने के बाद शुरू हुआ। बताया जाता है कि नप कर्मचारी सड़क किनारे रखे सामान को उठाकर अपने ट्रैक्टरों में डाल रहे थे। इसी दौरान एक दुकान से तराजू उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में डाली तो वह टूट गई। दुकानदारों का आरोप है कि तराजू को फेका गया, इससे वह टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद गली से हटाए गेट
शिकायत के बाद नगर परिषद टीम ने सचिव राजेश महता की देखरेख में शहर थाना के साथ लगती गली के दोनों ओर लगे लोहे के गेटों को तोड़ डाला। गेट लगाने के लिए जमीन में गाड़े पाइपों को उखाड़ दिया। इस दौरान बहुत से दुकानदार भी मौजूद रहे। यहां गेट बंद रखकर मुख्य मार्ग को बाधित रखने की शिकायत की गई थी। इसके बाद यहां पहले नोटिस लगाया गया था। शहरभर से करीब नौ अन्य गली में लगे गेटों की शिकायत आई है। इन्हें हटाने की भी तैयार है। इनमें शिवनगर कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी की गलियों में लगे गेट शामिल हैं। सेक्टर-13 में भले ही गली में लगे गेटों को बंद रखने पर विवाद चल रहा हो मगर अब तक किसी ने भी लिखित शिकायत नहीं की है और नप अधिकारी लिखित शिकायत के इंतजार में है।


अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ दुकानदारों ने नप बिल्डिंग ब्रांच के कर्मचारियों से अभद्रता करते हुए झगड़ा किया है। जल्द ही पुलिस फोर्स को साथ लेकर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। शहर में कही भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गलियों में लगे गेटों की कुछ शिकायतें आई हैं। उन्हें हटाया जा रहा है।
राजेश महता, सचिव, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed