{"_id":"5bfc4c85bdec22413d18f0de","slug":"111543261317-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई गार्ड की हत्या कर लूट मामला: शिक्षा बोर्ड में अनुबंध पर लगे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने की थी गार्ड की हत्या कर बैंक में लू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसबीआई गार्ड की हत्या कर लूट मामला: शिक्षा बोर्ड में अनुबंध पर लगे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने की थी गार्ड की हत्या कर बैंक में लू
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। गवर्नमेंट कॉलेज स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में 22 नवंबर को दरात से गार्ड की हत्या कर लूटपाट करने का आरोपी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में अनुबंध आधार पर लगा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शहर में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से काबू आया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि एसबीआई बैंक की गवर्नमेंट कॉलेज स्थित शाखा में 22 नवंबर को एक नकाबपोश बदमाश ने लूटपाट की थी। बदमाश ने प्रवेश करते ही सामने बैठे गार्ड पर दरात से हमला किया। एक मिनट 39 सेकेंड में बदमाश ने गार्ड सेवानिवृत्त फौजी ईश्वर पर दरात से छह वार किए और एक बार कैशियर पर वार किया। इसके बाद रुपये लेकर भाग गया। पुलिस ने मैनेजर अजय गौतम की शिकायत पर केस दर्ज किया। पुलिस ने उसी दिन बैंक के पीछे झाड़ियों से थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बदमाश का अंगोछा, शर्ट, दरात के अलावा गार्ड से छीनी बंदूक बरामद की थी।
शहर में जगह-जगह लगे सीसीटीवी खंगालने और लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस को बापोड़ा गांव में ही आरोपी होने का पता लगा। इसके बाद पुलिस ने गांव पर ही फोकस किया। फुटेज के आधार पर पुलिस का शक बापोड़ा वासी युवक रिपुदमन उर्फ टिंकू (32) पर गहराया। टिंकू हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगा हुआ था। पुलिस ने सोमवार दोपहर को शिक्षा बोर्ड से ही उसे काबू किया।
विज्ञापन
68000 रुपये लूटे थे, 56400 रुपये आरोपी के घर से बरामद
पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। मौके से मिले साक्ष्यों और डिजिटल साक्ष्य के आधार पर आरोपी काबू में आया। आरोपी ने बैंक से 68 हजार रुपये लूटे थे जिसमें 56,400 उसके घर से बरामद कर लिए हैं। अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है।