फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   मकान का ताला तोड़कर 1.45 लाख कैश व जेवर उड़ाए

मकान का ताला तोड़कर 1.45 लाख कैश व जेवर उड़ाए

Tue, 24 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़कर 1.45 लाख कैश व जेवर उड़ाए
मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख कैश व जेवर उड़ाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
रोहतक रोड स्थित न्यू डिफेंस कॉलोनी में चोर मकान का ताला तोड़कर 1.45 लाख रुपये नकद और जेवरात ले उड़े। पीड़ित व्यक्ति गैस एजेंसी में नौकरी करता है और बीती रात पत्नी के साथ एजेंसी के गोदाम में सोने के लिए गया था। पीछे से चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
हुन्नामल की प्याऊ के सामने कॉलोनी में रहने वाले विजेंद्र सिंह के मकान का बीती रात चोरों ने ताला तोड़ा और घर में रखे 1.45 लाख रुपये नकद के अलावा मोबाइल फोन, सोने की चेन व अंगूठी चुरा ले गए। चोरी करने से पहले चोरों ने दोनों पड़ोसियों के मकान को बाहर से बंद कर दिया ताकि कोई बाहर आकर उनके काम में व्यवधान न डाल सके।
विज्ञापन

विजेंद्र व उनकी पत्नी सविता ने बताया कि 10 दिन पहले उन्होंने वैगर-आर कार बेची थी, उसके पैसे घर में रखे थे। कैश के अलावा करीब 60-70 हजार रुपये के जेवरात चुरा लिये गए। उन्होंने बताया कि सुबह पांच बजे पड़ोसी ने अपने घर का दरवाजा खोलने की कोशिश की। नहीं खुला तो पड़ोसी को फोन कर दरवाजा खुलवाया। तब चोरी की घटना के बारे पता चला। चोरी की घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने आकर सुबूत जुटाए। सदर थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया। थाने के मुंशी गंगाराम ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed