फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ट्रेन यात्रियों को नशीला पदार्थ पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

ट्रेन यात्रियों को नशीला पदार्थ पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Sun, 01 Apr 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन यात्रियों को नशीला पदार्थ पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
ट्रेन यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
रेल यात्रियों को अपनी मिट्ठी बातों में उलझा कर जहरीला पदार्थ खिलाकर या नशीली वस्तु सुंघाकर लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। शनिवार को जीआरपी पुलिस ने जहरखुरानी गिरोह के उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी चार सदस्यों को काबू किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया है।
भिवानी राजकीय रेलवे पुलिस टीम के अनुसार हनुमान ढाणी में अपनी बहन के घर करीब छह माह से रह रहे पूर्णलाल ने जीआरपी पुलिस को कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन में उसके साथ लूटपाट होने की शिकायत दी थी। पूर्णलाल का कहना था कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश जिला रामपुर के सहरोता का रहने वाला है। यहां भिवानी में वह काफी समय से अपनी बहन के घर रह रहा है। 27 मार्च को अपने गांव में परिवार से मिलकर कालिंदी ट्रेन से वापस आ रहा था। इसी दौरान उसके साथ उत्तर प्रदेश से सवार हुए चार युवकों ने मिट्ठी बातों में फंसा कर दोस्ती कर ली। ट्रेन में उसे उक्त चारों ने नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर 1900 रुपये, एक मोबाइल व बैग लूट लिया। पूर्णमल ने बताया कि होश आया तो वह पीजीआई रोहतक में दाखिल था। जीआरपी रोहतक ने उसे बेहोशी की हालत में दाखिल करवाया था।
विज्ञापन

---
तीन दिन तक कालिंदी में तलाशी अभियान के बाद धरे गए गैैंग के चारों सदस्य
पूर्णलाल की शिकायत पर भिवानी जीआरपी इंचार्ज स्नेहराज ने टीम का गठन किया। लगातार तीन तक लूटपाट के शिकार हुए पूर्णलाल को साथ लेकर कालिंदी ट्रेन में आरोपियों की तलाशी अभियान चलाया। शनिवार सुबह जैसे ही कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन भिवानी पहुंची तो पूर्णलाल की निशानदेही पर जीआरपी टीम ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला निवासी होरीलाल, रघुनाथ, रामनिवास व दीपक को काबू किया। रेलवे पुलिस ने इन आरोपी युवकों से 1900 रुपये, एक मोबाइल व कुछ सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गंगानगर ट्रेन में भी की थी दो वारदात
पुलिस पूछताछ के दौरान गैंग के सदस्यों ने खुलासा किया कि इससे पहले रेवाड़ी-गंगानगर ट्रेन में भी दो यात्रियों को बेहोश कर लूटपाट की थी।
---
पूर्णलाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था और उसके होश में आने के बाद उसके बताए अनुसार कालिंदी एक्सप्रेस में जांच की गई। उसने संदेह जाहिर किया था कि गैंग का सरगना और तीन अन्य सदस्य इसी गाड़ी में दोबारा से यात्रियों को लूटने की फिराक में थे। पूर्णलाल की शिनाख्त पर इन्हें गिरफ्तार किया गया।
स्नेहराज, इंचार्ज चौकी, जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed