फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Counting of votes will be done to get political participation

राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए की जाएगी मतों की गणना : सुरेश प्रजापति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Counting of votes will be done to get political participation
भिवानी। बैंक कॉलोनी में प्रजापति समाज की बैठक का आयोजन किया। इस दौरान प्रजापति समाज को राजनीतिक भागीदारी दिलाने एवं समाज के मतों की गणना के विषय पर चर्चा हुई। प्रजापति समाज के प्रधान सुरेश प्रजापति ने कहा कि पिछले कई वर्षों से लगातार राजनेताओं की अनदेखी का शिकार प्रजापति समाज झेल रहा है, जिसके कारण समाज के आर्थिक व सामाजिक विकास पर ब्रेक सा लगा हुआ है। इसीलिए प्रजापति समाज को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मतों की गणना किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन

सुरेश प्रजापति ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग से प्रजापति समाज को राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए समाज के मतों की गणना की जाएगी, ताकि आगामी चुनाव में प्रजापति समाज मजबूती के साथ खड़ा हो सकें। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की रीढ़ शिक्षा होती है। इसीलिए बच्चों को शिक्षा पर जोर देने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत घर-घर जाकर बच्चों की शिक्षा, खासकर बेटियों को शिक्षित करने पर जोर दिया जाएगा, ताकि भविष्य में प्रजापति समाज भी तरक्की के पथ पर अग्रसर हो सकें।
विज्ञापन

इस अवसर पर वीरवान पाना प्रधान सचिन प्रजापति, उपप्रधान धनराज प्रजापति, चंद्रपकाश, रामकुमर, सत्यवान, गौरी शंकर, बैंक कॉलोनी प्रधान उमेश प्रजापति, उपप्रधान सुरेंद्र प्रजापति, महेंद्र, संदीप, मा. प्रवीण, होशियार सिंह, राजकुमार, ईश्वर प्रजापति, मिंटू प्रजापति, संजय प्रजापति, हेमराज प्रजापति, लीलाराम प्रजापति, प्रवीण मास्टर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed