फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Corona infected elderly person died, 15 new patients found

कोरोना संक्रमित बुजुर्ग व्यक्ति ने तोड़ा दम, जिले में 16वीं मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Corona infected elderly person died, 15 new patients found
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद कोरोना की तीसरी लहर में हुई मौत का आंकड़ा 16 हो गया है। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बावजूद इसके बाजार, सार्वजनिक स्थानों पर लापरवाही बरती जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 15 नए मरीज सामने आए है, जबकि 17 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना के 55 सक्रिय मरीज हो गए हैं, जिन्हें होमआइसोलेट किया है। स्वास्थ्य विभाग ने प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय नगर निवासी 87 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हुई थी, जिसकी 17 अगस्त को संक्रमित होने की पुष्टि हुई। संक्रमित ने दिल्ली के निजी अस्पताल में 22 अगस्त को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार को कोरोना जांच के 670 सैंपल जिला नागरिक अस्पताल में लैब में भेजे हैं। हालांकि 519 सैंपल की रिपोर्ट पहले से लंबित है। जिले में कोरोना के कुल 27079 संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 26354 स्वस्थ हुए हैं और 689 ने जान गवाई है। कोरोना की तीसरी लहर में 4665 संक्रमित मिले, जिनमें से 4594 रिकवर हुए हैं।
विज्ञापन

-----
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। साथ ही कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए मास्क और उचित सामुदायिक दूरी का पालन करें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed