फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Conflict over garbage, administration helpless in front of sanitation workers who are on strike

Bhiwani News: कूड़े पर टकराव, हड़ताल पर अड़े सफाईकर्मियों के आगे प्रशासन बेबस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Conflict over garbage, administration helpless in front of sanitation workers who are on strike
दादरी रोड पर डंपिंग प्वाइंट के बाहर पुलिस के साथ सफाई  कर्मचारियों को समझाते नायब तहसीदार। 
भिवानी। जिले में कूड़ा उठान को लेकर सफाई कर्मचारी और प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं। सफाई कर्मचारियों की लगातार तेज होती हड़ताल के बीच शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराने लगी है। हालात बिगड़ते देख जिला प्रशासन ने नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। शुक्रवार रात नगर परिषद कार्यालय के बाहर और शनिवार सुबह दादरी रोड स्थित डंपिंग प्वाइंट पर कूड़ा उठान को लेकर जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने दो टूक कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं तब तक शहर में सफाई कार्य नहीं होने दिया जाएगा। कई घंटे तक चली बातचीत के बावजूद प्रशासन और कर्मचारियों के बीच कोई सहमति नहीं बन सकी। आखिरकार प्रशासनिक टीम को पुलिस बल के साथ वापस लौटना पड़ा। दरअसल शुक्रवार रात प्रशासन ने शहर में फैले कचरे को उठाने का प्रयास किया तो नगर परिषद कर्मचारियों ने इसका विरोध कर दिया। कर्मचारियों के समर्थन में फायर ब्रिगेड कर्मचारी भी पहुंच गए। इसके बाद नगर परिषद कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इधर, शहर में बढ़ते कूड़े के ढेरों और बदहाल सफाई व्यवस्था को देखते हुए लोग खुद ही सफाई के लिए आगे आने लगे हैं। नगर सुधार मंडल क्षेत्र में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट एसोसिएशन के प्रधान महावीर जांगड़ा ने दुकानदारों के साथ मिलकर सफाई का जिम्मा संभाला। नगर परिषद कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम और सफाई कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जयहिंद ने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांगें नहीं मानती तब तक शहर से कूड़ा उठान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं और सरकार को जल्द समाधान निकालना चाहिए ताकि आमजन को कूड़े की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जिला प्रशासन ने नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसके बावजूद कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। कर्मचारियों ने कहा कि वे गिरफ्तारी देने को तैयार हैं लेकिन मांगें पूरी होने तक सफाई कार्य शुरू नहीं करेंगे। सफाई कर्मचारी अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार के प्रतिनिधियों ने अब तक किसी प्रकार की ठोस वार्ता नहीं की है। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं सर्व कर्मचारी संघ ने भी सरकार को चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा। कर्मचारियों ने रोडवेज, बिजली और शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों को भी बंद करवाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed