{"_id":"5f74db6e8ebc3e74f325c7e4","slug":"colony-garbeg-cleaning-hand-cycle-bhiwani-news-rtk576093897","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनियों में लगा कूड़े का अंबार, नप कार्यालय में लाखों की हथरेहड़ियां हो रहीं कबाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनियों में लगा कूड़े का अंबार, नप कार्यालय में लाखों की हथरेहड़ियां हो रहीं कबाड़
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय के पीछे झाड़ियों के बीच कबाड़ बनी नई हथरेहड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
संजय वर्मा
भिवानी। लाखों के बजट से खरीद की गई हथरेहड़ियां नगर परिषद कार्यालय में ही कबाड़ में तबदील हो रही हैं। नई हथरेहड़ियों के आसपास इतनी झाड़ियां उगी हुई हैं कि उनमें ये नई रेहड़ियां नजर ही नहीं आती। जुलाई माह से ही अधिकांश शहर की 50 से अधिक कॉलोनियों के अंदर साफ सफाई का काम ठप पड़ा है। वहीं मुख्य सड़कों पर भी सफाई नहीं हो रही है। कई कॉलोनियों के अंदर तो कूड़े के ढेर लगे हैं, जिन्हें उठाने वाला ही कोई नहीं है। करीब सात लाख रुपये के बजट से कुछ अर्से पहले ही नगर परिषद ने 200 नई हथरेहड़ियों की खरीद की थी। जिनके जरिए सफाई कर्मचारी आसानी से कूड़े का उठान कर डंपिंग प्वाइंट तक डाल सकें, मगर ये हथरेहड़ियां सफाई कर्मचारियों के हाथ आने से पहले ही कबाड़ बन चुके हैं।
शहर के इन हिस्सों में ठप है सफाई व्यवस्था
नगर परिषद ने अधिकांश शहर को सफाई के मामले में तीन जोन में बांटा हुआ है, जहां पर सफाई का काम ठेके पर कराया जाना है। इसमें पहले जोन में सिटी स्टेशन लाइन पार कॉलोनी, लाजपत नगर, जागृति कॉलोनी, सेवानगर, जीतुवाला जोहड़, ब्रजवासी कॉलोनी, उत्तम नगर कॉलोनी, डाबर कॉलोनी व इसके आसपास का इलाका शामिल है। इसी तरह दूसरे जोन में विकास नगर, कीर्ति नगर, इंद्रा कॉलोनी, नया बस स्टैंड से रोहतक गेट और रोहतक गेट से घंटाघर तक आसपास की सभी कॉलोनियां शामिल हैं। तीसरे जोन में नया बस स्टैंड से रोहतक गेट, दादरी गेट, एमसी कॉलोनी, भारत नगर, बैंक कॉलोनी व इसके आसपास का इलाका शामिल है। फिलहाल इन कॉलोनियों के अंदर साफ सफाई का काम ठप पड़ा है।
शहर में हैं करीब साढ़े तीन सौ सफाई कर्मचारी
पुराने शहर और वार्डों के अंदर साफ सफाई और कूड़े का उठान करने के लिए करीब साढ़े तीन सौ सफाई कर्मचारी लगे हुए हैं। इन सफाई कर्मचारियों के माध्यम से शहरी वार्डों से निकलने वाले कचरा डंपिंग प्वाइंट पर डाला जा रहा है। शहर से रोजाना करीब दस टन सूखा और गीला कचरा निकलता है। मगर ये सफाई कर्मचारी ठेका पर सफाई के लिए चिह्नित इलाकों में नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
म्यूनिसिपल कमिश्नर के माध्यम से शहरी निकाय मुख्यालय भेजी जाएगी अब फाइल
नगर परिषद पर म्यूनिसिपल कमिश्नर नियुक्त होने के बाद अब शहर की साफ सफाई की फाइल का टेंडर कराने के लिए मसौदा शहरी निकाय को भेजा जाएगा। सफाई के टेंडर की फाइल म्यूनिसिपल कमीशनर के माध्यम से मुख्यालय भेजी जाएगी। इसी के बाद उस पर टेंडर कराने को मंजूरी मिलेगी, लेकिन जुलाई माह से ही सफाई के टेंडर का मामला फाइलों में अटका पड़ा है।
वर्जन-
शहरी दायरे में साफ सफाई के टेंडर कराए जाने की फाइल म्यूनिसिपल कमिश्नर के माध्यम से शहरी निकाय मुख्यालय भेजी जाएगी। शहर के अंदर सफाई कर्मचारियों पर पर्याप्त मात्रा में सफाई उपकरण हैं। नगर परिषद कार्यालय में अतिरिक्त सफाई उपकरण भी हैं। जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल किया जाएगा।
- रणसिंह यादव चेयरमैन, नगर परिषद भिवानी।

रामबाग के पास पड़ी गंदगी में मुंह मारते पशु। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : Bhiwani