{"_id":"64a30e65f40ca4bdc004cff7","slug":"cleaning-of-sewer-lines-continues-even-after-monsoon-bhiwani-news-c-125-1-bwn1001-1513-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मानसून आने के बाद भी सीवर लाइनों की सफाई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मानसून आने के बाद भी सीवर लाइनों की सफाई जारी
Mon, 03 Jul 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
शहर में रोबोट मशीन से सीवर की सफाई करते कर्मचारी।
भिवानी। मानसून आ चुका है, लेकिन जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अब भी शहर में सीवर की सफाई रोबोटिक मशीन से करा रहा है। कई हिस्सों में अभी भी सीवर और नालाें की सफाई का काम बाकी है। पांच जुलाई से तेज बारिश की आशंका भी जताई जा रही है। ऐसे में अगर बारिश हुई तो फिर से शहर को जलभराव का दंश झेलना पड़ेगा।
जिला उपायुक्त नरेश नरवाल ने भी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। हालुवास गेट पर सीवर लाइन को आगामी दो से तीन दिन में चालू किए जाने का दावा किया जा रहा है। वहीं हनुमान गेट पर तीन साल से ठप सीवर मैनहोल नए सिरे से बनाए जाने का काम अभी चल रहा है। डीसी नरेश नरवाल ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के जेई आशीष कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा शांति नगर क्षेत्र में रोबोटिक मशीन द्वारा सीवर लाइनों की सफाई की जा रही है।
हालुवास गेट पर मैनहोल और लाइन डालने का कार्य पूरा कर दिया है। हनुमान गेट के पास भी मैनहोल को बहुत जल्द दुरुस्त कर दिया जाएगा। मशीनों से मैनहोल की सफाई की जा रही है। इसके अलावा शहर में जहां-जहां भी सीवर की लाइनें अवरुद्ध हैं, उनको रोबोटिक मशीनों से खोला जा रहा है। विभाग की कोशिश है कि मानसून के दौरान बरसाती और सीवरेज पानी की जल्द से जल्द निकास हो।
विज्ञापन
- सुनील रंगा, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी।
मानसून के चलते जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को सीवरेज लाइनों की सफाई व ठप मैनहोल को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे। जिला प्रशासन का हरसंभव प्रयास है कि बारिश व सीवरेज के पानी की निकासी जल्द से जल्द हो ताकि कहीं भी जलभराव की समस्या न रहे।
- नरेश नरवाल, उपायुक्त भिवानी।