फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CJM did a surprise inspection of the de-addiction rehabilitation center

Bhiwani News: सीजेएम ने नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Tue, 08 Oct 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 08 Oct 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
CJM did a surprise inspection of the de-addiction rehabilitation center
​भिवानी में नशा मु​क्ति केंद्र का निरीक्षण करते सीजेएम  पवन कुमार। 
भिवानी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सचिव कम सीजेएम पवन कुमार ने मंगलवार को सामान्य अस्पताल में स्थित नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दाखिल मरीजों के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली और मरीजों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मरीजों को नशा छोड़कर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने और अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

प्राधिकरण के चेयरमैन और जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया के निर्देशानुसार निरीक्षण करते हुए सचिव ने नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र की प्रभारी डाॅ. नंदिनी लंबा से कहा कि वे केंद्र में दाखिल मरीजों के इलाज के साथ उनको नशा छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि वे नशा त्याग कर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन

सीजेएम कम सचिव पवन कुमार ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में हर उस व्यक्ति को निशुल्क कानूनी सहायता मिलती है जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम हो या वे हवालाती, महिला, बच्चा, औद्योगिक श्रमिक, दिव्यांग और पिछड़ी जाति वर्ग के हों। उन्होंने लोक अदालतों, स्थायी लोक अदालत (जन उपयोगी सेवाएं) चिकित्सा एवं परामर्श केंद्र के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed