{"_id":"64b58ae16f7ddfd4e70bc887","slug":"city-council-gave-24-acres-of-land-on-lease-for-20-years-to-the-new-company-still-stuck-in-work-bhiwani-news-c-21-hsr1027-179423-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नगर परिषद ने नई कंपनी को 20 साल की लीज पर दी 24 एकड़ भूमि, अब भी काम में अड़ंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नगर परिषद ने नई कंपनी को 20 साल की लीज पर दी 24 एकड़ भूमि, अब भी काम में अड़ंगा
Tue, 18 Jul 2023 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद ने कूड़ा कलेक्शन और सेग्रीगेशन कंपनी को आखिरकार 20 साल की लीज पर 24 एकड़ भूमि मुहैया करा दी है। इसके बावजूद अब भी काम शुरू होने में अड़ंगा है। नई कंपनी को प्लांट लगाने के लिए दी गई जमीन फिलहाल खाली नहीं है। पुरानी कंपनी ने अभी तक हजारों टन कचरे का निस्तारण नहीं किया है। इस मामले में नया पेंच यह भी फंसा है कि आसपास के गांवों के ग्रामीण भी डंपिंग यार्ड के अंदर दूसरे शहरों का कूड़ा लाकर यहां नहीं डालने देने पर अड़ गए हैं। वहीं, नगर परिषद के अधिकारियों ने कंपनी का 40 फीसदी भुगतान रोक दिया है।
भिवानी शहर के दादरी रोड पर नगर परिषद ने श्रीश्याम वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को 20 साल की लीज के लिए 24 एकड़ भूमि अलॉट कर दी है। इस भूमि पर हजारों टन कचरे के ढेर लगे हैं। प्लांट लगाने के लिए कंपनी को एग्रीमेंट के हिसाब से खाली जगह मुहैया कराई जानी है। नई कंपनी को प्लांट लगाने में भी भूमि मिलने पर भी अड़चन आ गई है।
नगर परिषद अधिकारी एक अगस्त से नई कंपनी के माध्यम से कचरा कलेक्शन के अलावा सेग्रीगेशन का काम शुरू कराने के निर्देश दे चुके हैं। फिलहाल भिवानी शहर के 31 वार्डों में तुलसियान कंपनी डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और सेग्रीगेशन का काम कर रही है। इस कंपनी ने अभी तक दादरी रोड के डंपिंग यार्ड पर हजारों टन कचरे का सेग्रीगेशन नहीं किया है। इसकी वजह से नगर परिषद ने भी 60 फीसदी भुगतान के बाद 40 फीसदी भुगतान रोक दिया है। भुगतान के मुकाबले कंपनी का काम अभी काफी बाकी है। वहीं, नई कंपनी श्री श्याम वेस्ट मैनेजमेंट को क्लस्टर स्तर पर कूड़ा कलेक्शन और सेग्रीगेशन का काम अगले 20 साल के लिए अलॉट हुआ है। इसमें भिवानी, चरखी दादरी, लोहारू और बवानीखेड़ा शामिल है। इन चारों शहरों का कूड़ा रोजाना भिवानी के दादरी रोड डंपिंग यार्ड में लाया जाएगा, जिसे निस्तारण किया जाएगा। प्रति टन कचरा कलेक्शन पर कंपनी को 2350 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
पर्यावरण प्रहरी वेलफेयर सोसायटी ने डीसी को दी शिकायत
दादरी रोड के डंपिंग यार्ड में अन्य शहरों का कूड़ा लाकर यहां क्लस्टर स्तर पर निस्तारण किए जाने का काम शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। पर्यावरण प्रहरी वेलफेयर सोसायटी सदस्यों ने सोमवार को उपायुक्त को शिकायत सौंपी। इसमें अनाज मंडी के पूर्व प्रधान बजरंगलाल, नगर पार्षद सुभाष तंवर और गांव हालुवास के ग्रामीण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भिवानी का डंपिंग यार्ड आबादी से दूर किया जाए और अन्य शहरों का कूड़ा लाकर यहां डंपिंग न किया जाए।
मेरी कंपनी को नगर परिषद ने 20 साल के लिए 24 एकड़ जगह लीज पर दी है, लेकिन धरातल पर यह जगह खाली नहीं है। इस पर कूड़े के ढेर लगे हैं। कंपनी से अनुबंध के आधार पर बिल्कुल खाली जगह मुहैया कराई जानी है, लेकिन अभी तक अधिकारियों ने इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया है। जब तक जगह खाली नहीं होगी, प्लांट लगाना संभव नहीं है। वीरेंद्र, ऑनर, श्रीश्याम वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी।
नगर परिषद ने क्लस्टर स्तर पर कूड़ा एकत्रित करने के साथ उसका निस्तारण कार्य करने के लिए नई कंपनी को लीज पर 24 एकड़ भूमि मुहैया करा दी है। अभी पहले वाली कंपनी का काम बाकी है, इसलिए उसका 40 फीसदी भुगतान और सिक्योरिटी नगर परिषद ने रोक दी है। जब तक काम पूरा नहीं होगा भुगतान नहीं करेंगे। नई कंपनी को एक अगस्त से काम शुरू करना है।
-अभय सिंह यादव, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद भिवानी।