फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Case registered against three including the director of the company for fraud of one crore 15 lakh rupees

एक करोड़ 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी में कंपनी के डायरेक्टर सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Case registered against three including the director of the company for fraud of one crore 15 lakh rupees
भिवानी। बिचला बाजार में एक ऑयल सीड्स एग्री प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सहित तीन लोगों के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। कंपनी के अधिकारियों पर करोड़ों रुपये के लेन-देन में धोखाधड़ी करने के आरोप लगे हैं। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी गई थी। जिसके बाद इस मामले में शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में विनित अग्रवाल ने बताया कि वह हरियाणा मेसर्ज जनकपुर रिफाइनरीज प्राइवेट लिमिटेड मिथिला नगर पालिका वार्ड 7 धनुषा नेपाल और वर्तमान में गांधी नगर दिल्ली में निदेशक है। उसका भिवानी के नया बाजार स्थित एक कंपनी के अधिकारियों के साथ ऑयल का व्यापार को लेकर काफी लेन-देन होता था। कंपनी ने चेक के माध्यम से भुगतान किया। मगर इसमें करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी सामने आई। जांच पड़ताल के बाद एक करोड़ 15 लाख रुपये के गबन करने के बारे में पता चला। इसके अलावा भी काफी राशि का घपला हुआ है। सामान के बदले भुगतान में अनियमितता की जानकारी रिफाइनरी के उच्च अधिकारियों को लगी है। इस पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी कंपनी के निदेशक दीपक गोयल, शारदा देवी सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed