{"_id":"688139db65721811a709d08f","slug":"car-hits-bike-woman-dies-husband-injured-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137250-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कार ने मारी बाइक को टक्कर, महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कार ने मारी बाइक को टक्कर, महिला की मौत, पति घायल
Thu, 24 Jul 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव धनाना में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे बाइक पर सवार होकर जा रहे दंपती को एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव धनाना निवासी 45 वर्षीय सुनील देवी मंगलवार को अपने पति बादल के साथ बाइक पर खेत जा रही थी। रास्ते में एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मुंढाल पुलिस चौकी से एएसआई दलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान सुनील देवी की मौत हो गई जबकि उसके पति बादल की हालत गंभीर बनी हुई है।
बुधवार को पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि मृतका के बेटे जयपाल की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। परिजनों ने बताया कि सुनील देवी दो बच्चों की मां थी और उसका पति खेतीबाड़ी का काम करता है। अचानक हुए हादसे से परिवार शोक में डूबा हुआ है।