{"_id":"666dcfa3e162564522058791","slug":"captain-ashan-kumar-sports-academy-is-setting-new-dimensions-in-the-sports-world-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-118720-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खेल जगत में नए आयाम स्थापित कर रही कैप्टन आशन कुमार खेल अकादमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खेल जगत में नए आयाम स्थापित कर रही कैप्टन आशन कुमार खेल अकादमी
Sat, 15 Jun 2024 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
आशन कुमार कबड्डी अकादमी टीम के खिलाड़ी।
भिवानी। कोरोना महामारी के समय जहां लोग घरों में दुबकने के मजबूर थे। उसी समय कैप्टन आशन कुमार सांगवान ने खेल जगत में एक नई सोच के साथ खिलाड़ियों को नई ऊंचाइयां देने की ठानी। इसके लिए उन्होंने कोरोना काल के समय में ही कबड्डी अकादमी खोलने का निर्णय लिया। उन्होंने शहर के सुभाष चौक के पास स्थित राजीव काॅलोनी में आशन कुमार कबड्डी अकादमी के नाम से खेल अकादमी खोली।
इसमें उन्होंने खिलाड़ियों की एक नहीं अनेक पौध तैयार की। वहीं पौध अब वृक्ष का रूप धारण कर कबड्डी में नेशनल स्तर स्तर पर सफलता के झंडे बुलंद कर रही है। दरअसल, वर्ष 2021 में कोरोना की दूसरी लहर में कैप्टन आशन कुमार कबड्डी अकादमी की शुरुआत की गई थी। अकादमी कोच गजे सिंह बताते हैं कि मात्र 10 खिलाड़ियों से अकादमी की शुरुआत की गई थी। इसमें फिलहाल 40 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। अनुभवी कोचों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों का अभ्यास करवाया जाता है। इसमें कैप्टन आशन कुमार सांगवान स्वयं एकमात्र ऐसे कोच है, जिन्हें कबड्डी जगत के चार अवाॅर्डों से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें भीम अवार्ड, अर्जुन अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड व भारत गौरव अवार्ड शामिल है।
साथ ही कैप्टन आशन कुमार सांगवान देश के साथ-साथ विदेशी कबड्डी टीमों का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे साउथ कोरिया व ईरान देश की कबड्डी टीमों के कोच भी रह चुके हैं। खास बात यह है कि कैप्टन आशन कुमार ने जिस भी टीम का प्रतिनिधित्व किया है। उस टीम ने कभी भी हार का मुंह नहीं देखा है। उन्हीं के मार्गदर्शन में 40 खिलाड़ी यहां पर अभ्यास कर रहे है। इनमें हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान, हिमाचल के भी खिलाड़ी है।
विज्ञापन
सभी खिलाड़ियों के लिए यहां पर रहने व खाने की सुविधा बिलकुल फ्री है। फिलहाल अकादमी में निर्माण कार्य के चलते 4 से 5 खिलाड़ियों के लिए स्वयं का कमरा उपलब्ध करवाया गया है। अकादमी संचालक रिटायर्ड हैड मास्टर राजपाल सिंह बताते हैं कि सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे तक व शाम को भी साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे तक खिलाड़ियों को अभ्यास करवाया जाता है। सभी मेहनत के दम पर खिलाड़ी नेशनल, इंटरनेशनल, स्कूली गेम, यूनिवर्सिटी स्तर तक खेल चुके है। अकादमी में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को रहने, खाने व प्रशिक्षण लेने की सुविधा निशुल्क दी जाती है। अकादमी की ओर से पात्र बच्चों को आर्थिक सहायता भी दी जाती है।
अकादमी की उपलब्धियां
अकादमी खिलाड़ी गांव तालू निवासी रीतिक 10 प्रो तमिल फ्लाइंग का हिस्सा रह चुके हैं। वही खिलाड़ी गिरीराज नेशनल स्कूली गेम्स में हिस्सा ले चुके हैं। खिलाड़ी अमित श्योराण, हितेश, आकाश, सुनील नाथूवास इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स खेल चुके हैं।
अकादमी में खिलाड़ियों का रहना खाना व प्रशिक्षण सब निशुल्क है। सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे तक व शाम को भी साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे तक खिलाड़ियों को अभ्यास करवाया जाता है। अनुभवी कोचों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है।
- रिटायर्ड हैड मास्टर राजपाल सिंह, संचालक, आशन कुमार कबड्डी अकादमी।