फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bus service, closed, passengers

भिवानी-जींद मार्ग पर बंद हुई रोडवेज बस सेवा

Wed, 15 Jan 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
bus service, closed, passengers
स्टैंड पर जींद बूथ पर बस के इंतजार में बैठी सवारियां। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
अब आपको भिवानी से जींद जाने के लिए कोई सीधी बस भिवानी डिपो से नहीं मिलेगी। भिवानी रोडवेज प्रशासन ने भिवानी-जींद मुख्य मार्ग की रोडवेज बस सेवा पर मंगलवार से ही ब्रेक लगा दिए हैं। अब जींद जाने के लिए यात्रियों को 10 किलोमीटर तक का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। वहीं भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर लगने वाले गांव तिगड़ाना, धनाना, घुसकानी, तालू व जताई गांव भी रोडवेज बस सेवा से कट गए हैं। इस कारण पांच हजार से ज्यादा लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

इन गांवों में अगले 20 दिनों तक कोई भी रोडवेज बस सेवा उपलब्ध नहीं होगी। रोडवेज प्रशासन ने यह कदम भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर एनएचएआई द्वारा चल रहे सड़क निर्माण कार्य की वजह से उठाया है। सड़क निर्माण कार्य की वजह से इस मार्ग पर वाहन कई घंटे तक जाम में फंसे रहते हैं। ऐसे में रोडवेज की बसें भी दो से तीन घंटे तक जाम में ही फंसकर खड़ी रह जाती थी, जिससे की रोडवेज बसों के निर्धारित चक्कर भी पूरे नहीं हो पाते और यात्री रिसीट भी काफी कम आ रही थी। इसी के चलते रोडवेज प्रशासन ने इस रूट की बस सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि रोडवेज विभाग इस रूट पर दिनभर में 40 चक्कर निर्धारित किए हुए हैं। मगर एनएचएआई द्वारा सड़क निर्माण के कारण रोडवेज बसें इस रूट पर मुश्किल से पांच से दस चक्कर ही लगा पा रही थी। ऐसे में रोडवेज विभाग को तो चूना लग रहा था वहीं भिवानी से जींद और करनाल होते हुए चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ों विद्यार्थी भी पहुंचते हैं रोडवेज बसों से शहर : भिवानी जींद मुख्य मार्ग पर लगने वाले गांवों से सैकड़ों विद्यार्थी भी रोजाना कॉलेज पहुंचते हैं। रोडवेज बस सेवा बंद होने का सबसे बड़ा नुकसान विद्यार्थियों को होगा। तालू, धनाना, तिगड़ाना, जताई के अलावा आसपास के गांवों के ग्रामीण भी रोडवेज बसों में ही सफर करते हैं।
ये चल रहा है काम : भिवानी से जींद और जींद से करनाल तक एनएचएआई 709ए के विस्तार के तहत नई सड़क का निर्माण चल रहा है। दस मीटर चौड़ी इस सड़क का अधिकांश हिस्सा निर्माण के दायरे में पूरा हो चुका है, लेकिन इस मार्ग पर लगने वाले गांवों के अंदर सीसी सड़क बनाई जा रही हैं। इसी के चलते जगह-जगह पर गांवों में सड़क के अधिकांश हिस्से को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। इस वजह से वाहनों का भी इस मार्ग पर लंबा जाम लग रहा है।
40 की जगह लग रहे बमुश्किल 5 से 10 चक्कर, पांच हजार से ज्यादा लोग परेशान
भिवानी-जींद मार्ग जिले के मुख्य मार्गों में से एक है और भिवानी डिपो की रोडवेज बसें औसतन 40 चक्कर दिनभर में जींद के लगाती है। मगर मार्ग अवरुद्ध होने से व्यवस्था बेपटरी हो गई है और अब अधिक से अधिक 10 चक्कर ही लग पा रहे है। घंटों बसें जाम में फंस रही है। इसी कारण अब इन्हें महम, मुंढाल होकर चलाने का निर्णय लिया है। औसतन पांच से सात हजार यात्री भिवानी से जींद आते-जाते है। बसों का रूट बदले जाने के कारण रास्ते में आने वाले गांव तिगड़ाना, धनाना, घुसकानी, तालू, जताई आदि परिवहन सेवा के संपर्क से टूट गए है। ऐसे में इन गांवों के ग्रामीणों खासकर स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए भी बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। वहीं वाया मुंढाल, महम जाने के कारण यात्रियों को भी 10 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।

भिवानी जींद मुख्य मार्ग पर बस सेवा बंद कर दी गई है। जींद जाने के लिए वाया महम मुंढाल होते हुए यात्रियों को लाया ले जाया जा रहा है। यात्रियों से कोई अतिरिक्त किराया नहीं वसूला जा रहा है। ये परेशानी एनएचएआई द्वारा सड़क निर्माण के दौरान रास्ता बंद किए जाने से आई है। इस रूट पर आगामी करीब 20 दिन तक रोडवेज बस सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं।
- गुलाब सिंह नरवाल, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed