फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Brick kiln owner who came out of jail three months ago dies under suspicious circumstances

Bhiwani News: तीन माह पहले जेल से बाहर आए ईंट-भट्ठा मालिक की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 15 Jun 2024 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 15 Jun 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Brick kiln owner who came out of jail three months ago dies under suspicious circumstances
भिवानी। गांव बापोड़ा निवासी ईंट-भट्ठा मालिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक करीब तीन माह पहले ही जेल से घर आया था। उस पर 2023 में अपने ही भाई की हत्या का आरोप लगा था। फिलहाल सदर पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
विज्ञापन

गांव बापोड़ा निवासी सुनील (43) की शुक्रवार देर शाम को अचानक ही घर पर उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनील पर 2023 में अपने ही भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या का आरोप था। सुनील करीब तीन माह पहले ही जेल से बाहर आया था। सदर पुलिस की महिला जांच अधिकारी एसआई शीला ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। शीला ने बताया कि मृतक के भतीजे काला के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


बैठक में सो रहे भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर कर दी थी हत्या
गांव बापोड़ा निवासी पवन की 2023 में बैठक में सोते समय रात के समय में तेजधार हथियार से हत्या की गई थी। सदर पुलिस को उस समय हत्यारे की तलाश थी, लेकिन प्रारंभिक जांच के बाद भाई सुनील पर शक गहराया तो उसे पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद उसने बताया कि भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी और कुल्हाड़ी गांव के जोहड़ में फेंक दी। पुलिस ने सुनील की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग कुल्हाड़ी भी बरामद की थी। सुनील को भाई की हत्या के आरोप में जेल भेजा गया था, करीब तीन माह पहले ही वह घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed