फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Blast in firecracker factory in Bhiwani, case registered against owner along with caretaker

भिवानी में पटाखा फैक्ट्ररी में ब्लास्ट: फायर मैन इंचार्ज की शिकायत पर मालिक सहित देखरेख करने वाले पर केस दर्ज

Thu, 05 Oct 2023 12:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 05 Oct 2023 12:47 PM IST
सार

शिकायत में जगत सिंह ने बताया कि उन्हें बुधवार दोपहर करीब दो बजे गांव बडसी जाटान के खेतों में पटाखा फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। घटनास्थल से उत्तरप्रदेश के जिला मैनपुरी में तहसील भोगाव के जनौरा निवासी युवक सचिन और जिला कन्नोज के बहादुरपुर निवासी मुस्कान की लाशें पड़ी मिली।

विज्ञापन
Blast in firecracker factory in Bhiwani, case registered against owner along with caretaker
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी के गांव मिलकपुर-चोरटापुर लिंक मार्ग पर बड़सी जाटान के खेतों में बुधवार को अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए ब्लास्ट से जान गंवाने वाले युवक और युवती मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद करके केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भिवानी फायर मैन इंचार्ज जगत सिंह की शिकायत पर गांव बड़सी जाटान निवासी सुरेंद्र, नरेंद्र भाइयों और फैक्टरी की देखरेख करने वाले मुकेश के खिलाफ एक्सपलोजिव एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, बवानीखेड़ा थाना पुलिस नागरिक अस्पताल में शवों की पोस्टमार्टम कार्रवाई में जुटी है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
शिकायत में जगत सिंह ने बताया कि उन्हें बुधवार दोपहर करीब दो बजे गांव बडसी जाटान के खेतों में पटाखा फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटनास्थल से उत्तरप्रदेश के जिला मैनपुरी में तहसील भोगाव के जनौरा निवासी युवक सचिन और जिला कन्नोज के बहादुरपुर निवासी मुस्कान की लाशें पड़ी मिली। मौका का निरीक्षण करने पर पाया गया कि यहां पर अवैध रूप से पटाखा निर्माण का कार्य किया जा रहा था। फैक्टरी में न तो कोई अग्निशमक था और न ही कोई अन्य मानकों का प्रयोग किया जा रहा था। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घटना स्थल से यह हुआ बरामद
धटनास्थल से पुलिस को ओरिजनल टाइटेनिक कन्टेनर के छह कार्टून, जिसमें प्रत्येक में छोटे-छोटे छह डिब्बें, प्रत्येक छोटे डिब्बे में 30-30 पैकिगं व प्रत्येक पैकिंग में 100-100  गोलियां थी। इसके अलावा वन्डर थ्रो मैजिंग माउस मार्का के 29 कार्टून, प्रत्येक कार्टून में 30-30 छोटे डिब्बें व प्रत्येक छोटे डिब्बें में 10-10 तिली पटाखें थे। सुतली बम के तीन डिब्बें, प्रत्येक डिब्बें में 10-10 पैकेट, प्रत्येक डिब्बे में 10 सुतली बम थे। दो कार्टून बुलेट बम, प्रत्येक कार्टून में 10-10 बुलेट बम, प्रत्येक डिब्बें में 10-10 बुलेट बम, एक कार्टून मिनी बुलेट बम जिसमें 12 पैकट थे और प्रत्येक में 10-10 डिब्बें, प्रत्येक डिब्बें मे 10-10 मिनी बुलेट बम बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पटाखे तैयार करने का कच्चा माल के लिए 18 बाई 18 टाइटेनिक लेबल के 1900 कार्टून, बड़ा कार्टून गता के 350, पांच बड़े कार्टून जिनमें करीब 2800 सोसकप थे, छह कार्टून बच्चों के पिस्टल (खिलौना) के खाली खोखें, प्रत्येक कार्टून में 24 पैकिंग थी और प्रत्येक पैकिंग में 100 गोलियों के प्लास्टिक खोल बरामद हुए। 22 ट्रे जिनके अन्दर 826 पैकिंग, प्रत्येक पैकिंग मे 100 गोलियां प्लास्टिक खोल, दो बोरे कच्चा माल, आठ प्लास्टिक ड्रम, प्रत्येक ड्रम 200-200 लीटर के, जिनके ऊपर ढक्कन नहीं लगा हुआ बरामद हुए हैं। छह कार्टून, प्रत्येक कार्टून में 168 पैकिगं में 100-100 खिलौना प्लास्टिक की गोलियां, एक कार्टून और बरामद हुआ जिसके अंदर तिली बम का कच्चा माल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed