फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   BJP's state level meeting will begin amid opposition from sarpanches regarding e-tendering

भिवानी: ई टेंडरिंग को लेकर सरपंचों के विरोध के बीच होगी बीजेपी की प्रदेश स्तरीय बैठक की शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
BJP's state level meeting will begin amid opposition from sarpanches regarding e-tendering
 भिवानी बीडीपीओ कार्याल पर धरने पर बैठे सरपंच। 
भिवानी। ई-टेंडरिंग को लेकर विरोध दर्ज करा रहे सरपंचों के आक्रोश के बीच ही बीजेपी की शुक्रवार से भिवानी में प्रदेश स्तरीय बैठक होगी। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित बीजेपी के अनेक दिग्गज नेता शिरकत करेंगे। ऐसे में जिला प्रशासन की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। प्रशासन ने फिलहाल मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को भी गोपनीय रखा है और सुरक्षा को लेकर कोई खुलासा या फिर रूपरेखा सार्वजनिक नहीं की है। जिलेभर के सरपंच भी शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय पर जुटेंगे और विरोध प्रदर्शन कर उपायुक्त को अपना मांगपत्र सौंपेंगे। सरपंचों ने वीरवार को बीडीपीओ कार्यालय के बाहर चल रहे धरने पर ये निर्णय लिया।
विज्ञापन

वीरवार को भिवानी बीडीपीओ कार्यालय के सामने धरनास्थल पर ही जिलेभर के सरपंचों की बैठक हुई, जिसमें सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर समैन ने शिरकत की। बैठक में निर्णय लिया कि सरपंच शुक्रवार को शहर में प्रदर्शन कर उपायुक्त को अपनी मांगों संबंधित ज्ञापन सौंपेंगे। इससे पहले वे नेहरू पार्क में एकत्रित होकर अपने आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार करेंगे। वीरवार को सरपंचों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम का लोकतांत्रित तरीके से विरोध करने का फैसला भी लिया।
विज्ञापन

भिवानी पहुंचे सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर समैन ने बताया कि सरपंचों की ई-टेंडरिंग, मनरेगा की राशि बढ़ाने की मांगे जायज हैं। सरपंच मुख्यमंत्री के भिवानी कार्यक्रम का लोकतांत्रित तरीके से विरोध करेंगे और अपनी मांगों मजबूती से उठाने का काम करेंगे। सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान व गांव कालुवास के सरपंच आशीष बेनीवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे सभी गांव के सरपंच नेहरू पार्क में एकत्रित होंगे, जिसके बाद शहर में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचेंगे। फिर उपायुक्त को अपनी मांगों संबंधित ज्ञापन सौंपेंगे। वहीं जिला परिषद प्रतिनिधि मोनू देवसर ने कहा कि सरकार को अगर सरपंचों के कार्य में भ्रष्टाचार लगता है तो वे अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर उन पर कार्यवाही कर सकती है मगर ऐसे सरपंचों के अधिकारों को छीनना गलत है। इस अवसर पर रमेश पाजु प्रधान, सुरेश सोनी सरपंच शेरला, राकेश सरपंच गोकलपुरा, सोमबीर सरपंच शोरडा कदीम, बिजेंद्र सरपंच डाडम, सुलतान लांबा सरपंच देवावास, राजेंद्र सरपंच आलमपुर, जगदीश सरपंच थिलोड़, राजपाल सरपंच झांवरी, अंकित सरपंच पिंझोखरा, चरण सिंह धोलू सरपंच, राजकुमार सरपंच खरक, निट्टू पहलवान सरपंच खरक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर बढ़ाई पुलिस सुरक्षा
बीजेपी की बिट्स इंटरनेशनल स्कूल में राज्य स्तरीय बैठक होगी। बैठक में 11 फरवरी को सूबे के मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित बीजेपी खेमे के मंत्री, विधायक, एमपी शिरकत करेंगे। इसको लेकर पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, लेकिन अभी सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई भी कार्यक्रम सार्वजनिक नहीं किया गया है। ऐसा सरपंचों के विरोध के चलते किया गया है।

फिलहाल मुख्यमंत्री का हमारे पर अधिकारिक तौर पर कोई भी कार्यक्रम नहीं आया है। पुलिस की तरफ से रूटीन में जो सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।

-अजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed