फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   BJP sounds election bugle with workers' meeting, claims to have increased its support base more than before

Bhiwani News: कार्यकर्ताओं की बैठक के साथ बीजेपी ने फूंका चुनावी बिगुल, पहले से अधिक जनाधार बढ़ने का दावा

Sun, 17 Mar 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 17 Mar 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
BJP sounds election bugle with workers' meeting, claims to have increased its support base more than before
शकुंतला गार्डन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबो​धित करते ​भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्
भिवानी। लोकसभा चुनावों में भाजपा का प्रत्याशी घोषित होने के बाद रविवार को हांसी रोड स्थित शकुंतला गार्डन में भाजपा की बैठक हुई। बैठक में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार चौधरी धर्मबीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने की। इस मौके पर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा संयोजक शंकर धूपड़ भी पहुंचे।
विज्ञापन

बैठक में चौ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने करीब 63 प्रतिशत से अधिक वोट लिए थे और अबकी बार भी भाजपा 70 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल कर भारी बहुमत से सरकार बनाने का काम करेगी। देश की आम जनता मोदी को चुन चुकी है। अब देश का प्रत्येक नागरिक राष्ट्रीय सोच के साथ चलते हुए, भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाना चाहता है। वहीं कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए धर्मबीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस अब कोई राष्ट्रीय पार्टी नहीं है, जिसका उदाहरण पिछले दो बार के लोकसभा चुनाव है। जहां कांग्रेस 10 प्रतिशत वोट भी हासिल नहीं कर पाई। अब तो हालात ऐसे हो गए हैं कि कांग्रेस के पास चुनाव लड़वाने के लिए उम्मीदवार ही नहीं है। चुनाव की बात आते कांग्रेस के नेता नजर आने की बजाए इधर-उधर भाग रहे हैं। इस मौके पर केबिनेट मंत्री जेपी दलाल ने भाजपा की पहले से ज्यादा सीटें और ज्यादा अंतर से जीतने का दावा किया। साथ ही उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि हरियाणा के साथ केंद्र में भी भिवानी से एक मंत्री बने, यानि चौ. धर्मबीर सिंह की जीतनी बड़ी जीत होगी, उससे मंत्री बनने के चांस होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे को पूरा करने में भिवानी-महेंद्रगढ़ का विशेष योगदान रहेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अब चुनावी मैदान में उतरकर भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करना होगा, ताकि एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया जा सकें। उन्होंने कहा कि भिवानी-महेंद्रगढ़ से चौधरी धर्मबीर सिंह को अबकी बार रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी जी-जान से जुटना होगा। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा संयोजक शंकर धूपड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा का उद्देश्य प्रत्येक वर्ग के हित की सोच रखना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की इसी आमजन हित की सोच के चलते आज देश में नरेंद्र मोदी के अलावा कोई जनहित का नेता नहीं बचा है। ऐसे में भाजपा अबकी बार भी भारी बहुमत से सरकार बनाने का काम करेंगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश यादव, विधायक घनश्याम सर्राफ, रेनू डाबला प्रभारी, जिला महामंत्री हषवर्धन मान, विक्रम सिंह, मीना परमार, पूर्व विधायक शशी परमार, पूर्व जिला अध्यक्ष नंदराम धानिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed