{"_id":"64c6bb0ae356a9d0500763d6","slug":"bike-riders-attacked-the-youth-who-came-to-the-court-bhiwani-news-c-21-hsr1033-189094-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कोर्ट में आए युवकों पर बाइक सवारों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कोर्ट में आए युवकों पर बाइक सवारों ने किया हमला
Mon, 31 Jul 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी कोर्ट में आए दो युवकों पर कुछ बाइक सवार युवकों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। इस बारे में पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में गांव मानकावास निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि शनिवार को वह अपने भाई अंकित के साथ भिवानी कोर्ट में आया था। भिवानी पहुंचने पर दो बाइकों पर सात-आठ युवकों ने उनका पीछा किया। वे उनसे बचते हुए लोहारू रेलवे ओवर ब्रिज के समीप पहुंचे। जहां बाइक सवारों ने अपनी बाइक को उनकी गाड़ी के आगे लगा दी और डंडे, चाकुओं से उन पर हमला किया। गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि बाइक सवार युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। फिलहाल इस मामले में शहर पुलिस थाना ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और अपनी आगामी कार्रवाई में लग गई है।