फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bike collided with divider, two friends died

Bhiwani News: शादी समारोह से देर रात घर लौटते समय डिवाइडर से बाइक टकराई, दो दोस्तों की मौत

Sat, 22 Feb 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 22 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with divider, two friends died
सड़क दुर्घटना के मामले में परिजनों के बयान लिखते पुलिस अ​धिकारी।
भिवानी। शादी समारोह से शुक्रवार तड़के तीन बजे बावड़ीगेट क्षेत्र में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार दोनों दोस्तों सोमबीर और मैनपाल की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने सुबह जिला नागरिक अस्पताल में एक शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, रोहतक पीजीआई में दूसरे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत के मामले में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दिए बयान में नेहरू कॉलोनी निवासी दीपक ने बताया कि वे चार भाई हैं। उनके भाई सोमबीर (25) की सेक्टर 13 में हेयर सैलून है। सोमबीर और रेलवे स्टेशन लाइन पार निवासी मैनपाल (35) बाइक से वीरवार को एक शादी समारोह में गए थे। वे शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे शादी से घर लौट रहे थे। बावड़ीगेट के समीप अचानक ही उनकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस सड़क हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई। राहगीरों ने एंबुलेंस को फोन किया। इसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने सोमबीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मैनपाल की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रोहतक पीजीआई लेकर जाते समय मैनपाल ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सवा साल पहले हुई थी सोमबीर की शादी, पत्नी पांच माह की गर्भवती
हादसे के शिकार हुए सोमबीर की सवा साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी पांच महीने की गर्भवती है। शादी समारोह से लौटते समय भिवानी के बावड़ी गेट पर बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed