फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bijli cut, jam, power house, bhiwani, haryana

पावर हाउस में आया फाल्ट, बत्ती गुल, लोगों ने लगाया जाम

Sun, 23 Apr 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sun, 23 Apr 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
43 डिग्री तापमान के बीच पॉवर हाउस में फाल्ट आने से शहर की दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों की बत्ती गुल रही और लोग परेशान रहे। परेशानी का आलम यह था कि मजबूरन लोग देर रात सड़क पर उतर आए तथा बिजली घर ग्रिड के आगे जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाने का प्रयास किया, मगर समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था। लोग बिजली बहाल करने की मांग पर अड़े हुए थे। बिजली निगम के कर्मचारी देर रात तक फाल्ट ठीक करने में जुटे थे। विकास नगर फीडर को तो अन्य फीडर से जोड़ चलाया गया मगर दिनोद गेट व हनुमान गेट फीडर से जुड़ी कॉलोनियों में रात 10 बजे तक भी बिजली बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


इंडस्ट्रीज एरिया पॉवर हाउस में दोपहर करीब 12 बजे फाल्ट आ गया। केबल में फाल्ट आया। पावर हाउस में फाल्ट आने के बाद दिनोद गेट फीडर, हनुमान गेट फीडर, विकास नगर फीडर की बत्ती गुल हो गई। इन फीडरों से शहर की दो दर्जन से अधिक कॉलोनियां जुड़ी हुई हैं। दिनभर बिजली कर्मचारी फाल्ट ठीक करने में जुटे रहे और आमजन गर्मी से बेहाल रहे। लोगों के इनवर्टर तक जवाब दे गए। शाम के समय विकास नगर फीडर को दूसरे फीडर से जोड़ शुरू किया गया मगर रात 10 बजे तक भी दिनोद गेट फीडर और हनुमान गेट फीडर की बिजली बहाल नहीं हो पाई थी। पावर हाउस में फाल्ट के चलते विकास नगर, रोहतक गेट क्षेत्र, टाइयान पाना, बावड़ी गेट, हनुमान गेट, दादरी गेट, दिनोद गेट क्षेत्र की अनेक कॉलोनियों में बिजली बाधित रही। रात सवा 10 बजे लोगों का सब्र जवाब दे गया तथा उन्होंने बिजली घर ग्रिड के सामने जाम लगा दिया।
विज्ञापन


एक्सईएन संजय रंगा ने बताया कि पावर हाउस की केबल में फाल्ट आ गया है। जिस कारण समस्या बनी। विकास नगर फीडर को दूसरी जगह से जोड़कर शुरू कर दिया गया है। दिनोद गेट फीडर व हनुमान गेट फीडर की बिजली बहाल करने के लिए प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर तेज धूप, शाम को अंधड़
बिजली गुल और करीब 43 डिग्री तापमान। लोगों पर खासा भारी रहा। न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। हालांकि सायं के समय मौसम में परिवर्तन आया और दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तेज अंधड़ आया। जिससे कुछ जगह तारे टूटने के भी समाचार है। दुकानों के होर्डिंग-बैनर टूट गए और फट गए। अंधड़ के बाद गर्मी कुछ कम जरूर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed