फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, weddeing, card, uncle, road, accident, nephew

भतीजी की शादी का कार्ड देने गए चाचा की सड़क हादसे में मौत

Fri, 01 Apr 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 01 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, weddeing, card, uncle, road, accident, nephew
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
भतीजी की शादी का कार्ड देने गए मालपोष निवासी पूर्व फौजी की शादी से एक दिन पहले सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की कार बुधवार रात सड़क किनारे खड़ी ट्राली से टकरा गई। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मालपोष निवासी सुदेश की भतीजी की बृहस्पतिवार को शादी थी। बुधवार शाम वह सांजरवास अपने किसी परिचित के यहां शादी का कार्ड देने गाड़ी लेकर गया था। देर राम वह कार्ड देकर सांजरवास से वापस अपने गांव के लिए निकला था। सांजरवास से कुछ दूर चलते ही सड़क किनारे गन्ने से लदी खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से उसकी गाड़ी टकरा गई। बताया जा रहा है कि ट्राली पर न तो कोई लाइट व रिफ्लेक्टर भी नहीं लगा था। घटना में सुदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने उसे संभाला और उपचार के लिए चरखी दादरी के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचें। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना का पता चलते ही घर में मातम पसर गया। देर रात ही परिजन सिविल अस्पताल पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed